{"_id":"680bdf8ff2a3cf2c480586da","slug":"the-search-for-the-second-cub-is-being-done-by-flying-a-drone-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144391-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ड्रोन उड़ाकर की जा रही दूसरे शावक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ड्रोन उड़ाकर की जा रही दूसरे शावक की तलाश
विज्ञापन
ममरी। बाघिन को पकड़ने के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान अपनी मां से बिछड़े दूसरे शावक का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। वन विभाग उसकी तलाश कर रहा है।
वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र के ग्राम अजान इमलिया मूड़ा जवाहर के आसपास छह महीने से दहशत का पर्याय बनी बाघिन को रेस्क्यू करने के लिए चलाए गए अभियान में मंगलवार को एक शावक और बाघिन को पिंजरे में कैद कर लिया गया था। बाघिन का दूसरा शावक मां से बिछड़कर नदी की झाड़ी में भाग गया था। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि शावक की लोकेशन ट्रेस करने के लिए झाड़ी के आसपास मोबाइल कनेक्टेड पांच कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही खाबड़ लगाकर थर्मल ड्रोन की मदद ली जा रही है, लेकिन शावक की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। शावक नदी की झाड़ी में ही मौजूद है। वन कर्मियों की तीनों टीमें उसकी निगरानी में लगी हुई है। बताया कि यदि शावक पकड़ में आता है तो उसे भी उसकी मां के पास भेज दिया जाएगा।