फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The scoundrels tied the driver to a pole and stole the tractor-trolley.

Lakhimpur Kheri News: चालक को खंभे से बांधकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गए बदमाश

Sun, 24 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels tied the driver to a pole and stole the tractor-trolley.
मैगलगंज। कार सवार बदमाशों ने शनिवार तड़के औरंगाबाद से बरवर रोड पर पेट्रोल पंप के पास अजबापुर चीनी मिल से वापस आ रहे मितौली के राजेपुर निवासी किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। बदमाशों ने किसान को ओवरटेक कर रोका और सड़क किनारे बिजली खंभे से बांध दिया। किसी तरह छूटकर किसान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

राजेपुर में रहने वाले अजीत वर्मा ने बताया कि वह गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल गए थे। गन्ने की तौल कराकर घर वापस आ रहे थे। शनिवार की तड़के करीब 3.30 बजे औरंगाबाद-बरवर रोड पर ममता फिलिंग स्टेशन के पास एक सफेद रंग की कार ने उसे ओवरटेक किया और ट्रैक्टर रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज की और सड़क किनारे बिजली के खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों की संख्या चार से पांच थी। उनके पास असलहे भी थे। अजीत को खंभे से बांधने के बाद एक बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चला गया। किसी तरह छूटकर अजीत ने पुलिस को फोन किया। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों की तलाश शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 3:30 बजे ममता फिलिंग स्टेशन के पास सफेद रंग की कार से आए लोग किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर चले गए। मुकदमा दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच की दो टीमें और थाने की पुलिस लगी है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed