{"_id":"64f229d6a1b6bc0032008834","slug":"the-same-condition-of-all-the-colleges-of-the-district-admissions-have-not-yet-been-done-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-4875-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले के सभी कॉलेजों का एक ही हाल... अब तक नहीं हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले के सभी कॉलेजों का एक ही हाल... अब तक नहीं हुए दाखिले
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय व आर्यकन्या महाविद्यालय के अलावा जिले के ज्यादातर कॉलेजों में अगस्त महीना समाप्त हो जाने के बाद भी प्रवेश लिए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि अगस्त महीना भी प्रवेश प्रक्रिया में चला गया, आखिर पढ़ाई कब से शुरू होगी।
आर्यकन्या महाविद्यालय में स्नातक के विषयों में कुल 528 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होती है। परास्नातक विषयों हिन्दी और संस्कृत के लिए 66-66 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। यहां पर स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं। यही हाल वाईडी कॉलेज का भी है। हर बार जुलाई महीने से ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाती थी और अगस्त महीने तक कक्षाओं में पढ़ाई शुरू करा दी जाती थी। इस बार अगस्त तक प्रवेश लिए गए, जिसके चलते बच्चों को अब पढ़ाई की चिंता सताने लगी है।
प्रवेश लेने वाले बच्चों का कहना है कि क्लासेज कब से शुरू होंगी, पता नहीं। विद्यार्थियों का कहना है कि देर से कक्षाएं शुरू होने से समय पर कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। कोर्स पूरा न होने की वजह से परीक्षा के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से स्नातक की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
परास्नातक के प्रवेशार्थियों को दूसरी सूची का इंतजार
युवराज दत्त महाविद्यालय में परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए विषयवार सूची जारी की गयी थी। पहली मेरिट सूची पर प्रवेश होने के बाद भी सैकड़ों छात्र छात्राओं को दूसरी मेरिट सूची आने का इंतजार है। कॉलेज प्रशासन के जिम्मेदारों का कहना है कि परास्नातक में प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी करने की प्रक्रिया तेजी के साथ ही जा रही है। एकाध दिनों के भीतर दूसरी सूची जारी करते हुए प्रवेश लिए जाएंगे।
गोला के डिग्री कॉलेजों में भी जारी प्रवेश प्रक्रिया
गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र में संचालित होने वाले तीन कालेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में कुल सीटें 960 हैं, जिनमें से 891 सीटों पर प्रवेश लिए जा चुके हैं। एकाध दिनों में स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एमए प्रथम सेमेस्टर में कुल सीटें 360 हैं, जिसमें आधी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जेके कन्या महाविद्यालय में अगस्त महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक महज 420 सीटों के सापेक्ष 85 सीटों पर ही प्रवेश लिए जा सके हैं। कुछ ऐसा ही हाल श्री गुरुनानक कन्या महाविद्यालय का है, यहां पर स्नातक प्रथम वर्ष के लिए कुल 540 सीटें हैं, जिनमें से 92 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न हो सकी है। संवाद
पलिया डिग्री कालेज में सीटें नहीं हो सकीं फुल
पलियाकलां। श्री गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में अगस्त का महीना बीत जाने के बाद भी सीटें भी फुल नहीं हो सकीं हैं। बीए प्रथम वर्ष में 420 सीटें हैं, जिनमें 340 छात्र-छात्राओं ने दाखिले कराए हैं। बीकाॅम प्रथम वर्ष में 120 सीटों के सापेक्ष मात्र 31 छात्र-छात्राओं के ही एडमिशन हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शिक्षकों की कमी और संसाधनों के अभाव के कारण अब राजकीय महाविद्यालय से छात्र-छात्राओं का मोहभंग होता जा रहा है और दूसरे बच्चे कालेजों में दाखिले करा रहे हैं। संवाद
आर्यकन्या में कुल सीटों का विवरण
स्नातक- 528
अब तक दाखिलों की संख्या-353
परास्नातक में कुल सीटें-हुए प्रवेश
हिन्दी-66-20
संस्कृत-66-07