फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The roar of the tiger resonated throughout the night, people in panic

रात भर गूंजती रही बाघ की दहाड़ क्षेत्र के लोग दहशत में

Tue, 01 Nov 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The roar of the tiger resonated throughout the night, people in panic
31एलकेएच 27
विज्ञापन

रातभर गूंजती रही बाघ की दहाड़, लोग दहशत में
संवाद न्यूज एजेंसी
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के गांव रामपुर की 38 वर्षीय महिला रीना देवी पर 19 अक्टूबर को हमला करके जान लेने वाला बाघ अब तक हैदराबाद थाना क्षेत्र के बाबरपुर, बरगदिया गांव के पश्चिम में स्थित इंद्रपाल वर्मा के गन्ने में मौजूद है। इसके दहाड़ने की आवाज रविवार रात भर सुनाई देती रही। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बाघ मौजूद होने पग मार्ग मिलने की पुष्टि की है।

बाबरपुर, बरगदिया के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से रामपुर गांव की दूरी महज एक किलोमीटर है। जहां बाघ ने 19 अक्टूबर को 38 वर्षीय महिला रीना देवी पर हमला करके मार डाला था। वही बाघ अब तक गन्ने के खेत में मौजूद है। हालत यह है कि बच्चे स्कूल जाने और ग्रामीण खेतों की ओर जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ किस पर किस वक्त हमला बोल दे, कुछ नहीं पता। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रहमान, नरेश वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों ने बाघ के खेत में होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ जंगल का रास्ता भटक गया है। इसीलिए वह गन्ने में घूम रहा है। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की सलाह दी है। वन कर्मियों ने स्वीकारा की मोहम्मदी क्षेत्र में बाघ के हमले में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed