फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The roar of the tiger area ten

बाघ की दहाड़ से इलाका दहला

Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं। Updated Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
The roar of the tiger area ten
बाघ्‍ा - फोटो : gettyimages
रविवार की सुबह बनाया था घोड़े को शिकार, खेतों की ओर नहीं  जा रहे लोग
विज्ञापन

 गुलराटांडा गांव के पास बाघ की दहाड़ों से गांव के लोग सहमे हुए हैं। बता दें कि यहीं पर एक बाघ ने एक घोड़े को अपना शिकार बना लिया था। दहशत के चलते लोग खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं।

रविवार की सुबह गांव के पास चकरोड पर घास चर रहे घोड़े को एक बाघ ने मार डाला था। लोगों के आ जाने पर बाघ घोड़े को पूरी तरह से खा नहीं पाया और भाग निकला। पार्क कर्मियों ने घोड़े के  शव को दफना दिया था। सोमवार की रात घटना वाले स्थान से बाघ की दहाड़ की आवाज आती रहीं और इसे सुन लोग घबरा गए और सारी रात सो नहीं सके। बाघ की दहशत पूरे गांव में फैली हुई है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, पार्क दरोगा वीरबहादुर सिंह, उमाशंकर पाल आदि ने मौका मुआयना कर गांव वालों को उधर जाने से मना किया। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि घोड़े़ को मारने के बाद बाघ उसके मांस को खा नहीं पाया था। बाघ को घोड़े का मांस बहुत पसंद है इसी वजह से वह बार बार उस जगह पर आ रहा है, इस बीच उसके सामने कोई भी आ गया तो उस पर भी हमला कर सकता है इसीलिए लोगों को कम से कम तीन दिन तक उधर जाने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed