फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road will be easy for the residents of 24 villages

24 गांवों के क्षेत्रवासियों की आसान होगी राह

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The road will be easy for the residents of 24 villages
हवन पूजन करते विधायक।
चार करोड़ की लागत से बनेगा कोरवाघाट का पुल
विज्ञापन

विधायक अरविंद गिरि ने किया भूमि का पूजन
अमीरनगर। रविवार को विधायक अरविंद गिरि ने ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा और क्षेत्रवासियों के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ कोरवाघाट पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस पुल का निर्माण चार करोड़ 27 लाख की अनुमानित लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण जो कार्य रुक गए थे, वह अब प्रदेश में पुन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में सुचारू रूप से संचालित हो गए हैं। अमीरनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को गोला तहसील मुख्यालय आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, इस पुल के निर्माण से उन्हें गोला आने-जाने में बहुत कम दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही पूर्व में इस रपटा पुल पर बरसात के माह में दुर्घटनाएं होती थीं, उनसे भी क्षेत्रवासियों को सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, अवर अभियंता लोकनिर्माण विभाग राजेश वर्मा, कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed