फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road to the stalled trade desecrated

बदहाल सड़क ने ठप किया व्यापार 

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The road to the stalled trade desecrated
road - फोटो : amar ujala
- तीन माह से अधूरी पड़ी है सड़क, बीच सड़क पर ढेर लगी निर्माण सामग्री
विज्ञापन

- निर्माण कार्य होने से ग्राहकों की आमद बंद
- राहगीरों के लिए भी सड़क बनी मुसीबत

शहर की नौरंगाबाद सड़क का निर्माण कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ था। पहले सड़क की खुदाई और फिर निर्माण सामग्री के ढेर लगवा दिए गए है, जिससे रोड के दुुकानदारों का धंधा चौपट गया था। वहीं, पिछले करीब एक सप्ताह से निर्माण को लेकर सड़क पर आवाजाही बंद हो जाने लोगों की दुकानदारी चौपट होकर रह गई है। 
नौरंगाबाद चौराहे से ऐरा जाने वाली रोड का निर्माण आरसीसी से होना था। इसके निर्माण को लेकर ठेकेदार ने करीब तीन महीने पहले काम शुरू करवाते हुए सड़क को खुदवा दिया था। पहले सड़क की खुदाई और फिर इसके निर्माण के लिए बीच सड़क पर डलवाई गई निर्माण सामग्री ने जहां लोगों का निकलना दूभर कर दिया, वहीं इस रोड के दुकानदारों की रोजी रोजी भी चौपट कर दी, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से निर्माण कार्य को लेकर रोड को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया, जिससे दुकानदारों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। हालांकि मोहल्ले के लोग भी इस तरह से हो रहे सड़क निर्माण से नाराज हैं। इनका कहना है कि पंद्रह से बीस दिन में बनने वाली सड़क के निर्माण में ठेकेदार ने तीन महीने से ज्यादा का समय लगा दिया। पहले सड़क खोद कर डाल दी और फिर बीच सड़क में निर्माण सामग्री के ढेर लगा दिए। वहीं, दुुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण करीब एक महीने से दुकानदारी चौपट होकर रह गई है।
विज्ञापन


दुकानदार बोल चौपट हो गई है रोजी रोटी
रोड पर निर्माण सामग्री लगाए जाने से उधर लोगों का आना जाना बंद रहा और फिर काम शुरू होते ही रोड बंद कर दी गई है, देखो कब तक बंद रहती है। जब तक बन नहीं जाती है तब तक दुकानदारी चौपट रहेगी। - रीता 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब से रोड का निर्माण शुरू हुुआ है तब से काम आना बंद हो गया है। पहले तो थोड़ा बहुत काम आ भी जाता था। आरसीसी के काम को लेकर रास्ता बंद किए जाने से पूरे दिन खाली बैठे रहना पड़ता है। - विनोद कुमार

जल्दी से सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो और दुकानदारी शुरू हो। रोड निर्माण ने मुसीबत खड़ी कर दी है, बस पूरा दिन दुकान खोलकर खाली बैठना होता है। - गिरधारी लाल


पिछले तीन चार महीने से सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी थी। इधर से पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया है। देेखो कब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो और दिक्कतें दूर हों। - बाबूराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed