फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road started crumbling a few days after repair

Lakhimpur Kheri News: मरम्मत के कुछ दिन बाद उखड़ने लगी सड़क

Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The road started crumbling a few days after repair
लखीमपुर खीरी। मंडी परिषद की ओर से कराए गए सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया है। मोहम्मदी-बरबर रोड से उधन्नापुर तक करीब 3.10 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य की जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सड़क की मरम्मत में मानकों की अनदेखी और खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों में कई बिंदु संदिग्ध पाए जाने पर सीडीओ ने जांच के आदेश जारी करते हुए कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन

जांच कमेटी में जिला विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। कमेटी को सड़क की मरम्मत में इस्तेमाल सामग्री, सड़क की मोटाई, गुणवत्ता और कार्य मानकों की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के कुछ समय बाद ही जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने लगी थीं और सड़क की सतह खराब दिखाई देने लगी थी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed