{"_id":"66846cc1d7c57942e407cb68","slug":"the-risk-of-snakebite-increased-in-the-rain-the-health-department-is-busy-preparing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-123740-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश में सर्पदंश का खतरा बढ़ा, तैयारी में जुटा सेहत महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश में सर्पदंश का खतरा बढ़ा, तैयारी में जुटा सेहत महकमा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बरसात में सर्प और अन्य जीव-जंतु बाहर आ जाते हैं। सर्पदंश का खतरा भी बढ़ जाता है। सबसे अधिक खतरा बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहता है। सांप काटने की घटना में पीड़ित को तत्काल इलाज मिल सके, स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। सभी सीएचसी और पीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम (सांप काटने पर लगने वाला इंजेक्शन) की उपलब्धता कराई जा रही है। जिन सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम की डोज कम हैं, वहां अतिरिक्त डोज मांगी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
सर्वाधिक डोज पलिया सीएचसी में
गोला सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम के 45 वायल उपलब्ध हैं। वहीं बेहमज सीएचसी पर 50 वायल, सिकंदराबाद पीएचसी में पांच वायल, बरवर पीएचसी में 15 वायल उपलब्ध हैं। मोहम्मदी सीएचसी में एंटी ढनेक वेनम के 50 वायल उपलब्ध हैं। इसी तरह पसगवां सीएचसी में 77 डोज, निघासन सीएचसी में सांप काटने के 30 इंजेक्शन मौजूद हैं। बिजुआ सीएचसी में 45, खमरिया सीएचसी में 45, मितौली सीएचसी में 115 वायल, फरधान में 35, फूलबेहड़ सीएचसी में 60, पलिया सीएचसी में 250 डोज उपलब्ध हैं। मैलानी पीएचसी पर पांच वायल उपलब्ध हैं।