{"_id":"57e026d74f1c1b1356a826c0","slug":"the-resignation-of-several-officials-in-support-of-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के समर्थन में कई पदाधिकारियों का इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के समर्थन में कई पदाधिकारियों का इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी के चारों यूथ संगठनों के जिलाध्यक्षों ने पद छोड़े
अखिलेश सिंह और शिवपाल यादव को लेकर सपा में छिड़ी रार के चलते यहां इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। जिलेे के चारों यूथ संगठनों के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। उधर, पलिया में सयुस विधानसभाध्यक्ष, सपा नगर उपाध्यक्ष, छात्र सभा विधानसभा महासचिव ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रियाज उल्ला खां, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गौरव पाठक, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाल ने समस्त जिला कार्यकारिणी और विधानसभा अध्यक्षों सहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को इस्तीफा भेज दिया है। पलियाकलां में अखिलेश के समर्थन में सयुस विधानसभाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर, सपा नगर उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, सपा छात्र सभा विधानसभा महासचिव शिवम रस्तोगी ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
आनंद भदौरिया बोले, नेताजी पर अपमानजनक टिप्पणी कैसे कर सकता
लखीमपुर खीरी। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा लगाए गए आरोपों और पार्टी से निष्कासन पर एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा है कि वे बचपन से समाजवादी सिद्धांतों पर चले हैं। नेताजी पर अपमानजनक टिप्पणी और मौत में से कोई चुनना हो तो वे मौत को गले लगा लेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी का फैसला सिर माथे। सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कई नेताओं पर कार्रवाई करते हुए एमएलसी आनंद भदौरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया। भदौरिया पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।