फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The reconstruction of Dodhara Chandni Bridge will take one year, the pillars are weak

Lakhimpur Kheri News: दोधारा चांदनी पुल के पुनर्निर्माण में लगेगा एक वर्ष, पिलर है कमजोर

Sat, 03 Oct 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The reconstruction of Dodhara Chandni Bridge will take one year, the pillars are weak
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कंचनपुर जिले में स्थित दोधारा चांदनी झूला पुल का एक पिलर और करीब 300 मीटर हिस्सा नदी में गिर गया है। काठमांडो की तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद पुल के पुनर्निर्माण में करीब एक वर्ष लगने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

एशिया के दूसरे सबसे लंबे झूला पुलों में शामिल यह पुल कंचनपुर जिले की दोधारा चांदनी नगर पालिका में है। बुधवार को पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। गृह मंत्रालय की तकनीकी टीम ने शुक्रवार को इसका निरीक्षण किया। शहरी विकास मंत्रालय के सस्पेंशन ब्रिज डिवीजन, ललितपुर के उप महानिदेशक कमल अधिकारी ने टीम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

कमल अधिकारी ने बताया कि गिरे हुए पिलर के साथ दोनों तरफ के दो अन्य पिलर भी कमजोर मिले हैं। नदी के तेज बहाव से पिलरों की नींव और आसपास की मिट्टी बह गई है। इससे अन्य पिलर भी कमजोर हुए हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें भी दोबारा बनाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुल के पुनर्निर्माण में एक वर्ष से अधिक समय लग सकता है। इसके लिए सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार और संघीय सरकार, दोनों का सहयोग जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed