फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rain has submerged the roads, houses are also filled with water

Lakhimpur Kheri News: बारिश ने डुबाईं सड़कें, घरों में भी भरा है पानी

Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The rain has submerged the roads, houses are also filled with water
गंगोत्री नगर में भरे पानी से निकलता युवक। संवाद
लखीमपुर खीरी। मूसलाधार बारिश ने सोमवार को शहर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। मुख्य सड़कों और कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बलदेव नगर, शिव कॉलोनी, राम जानकी मंदिर क्षेत्र, गंगोत्री नगर, हाथीपुर उत्तरी, कमलापुर, नई बस्ती और हिदायत नगर जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। लोगों ने नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था की कमी को इस समस्या का प्रमुख कारण बताया।
विज्ञापन



हालांकि, इस संकट के बीच नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू किए। बारिश के दौरान ही युद्ध स्तर पर सफाई कर्मियों को लगाया गया, जिन्होंने नालों की सफाई और जल निकासी का काम शुरू किया। कई क्षेत्रों में पंपों के जरिए पानी निकाला गया, जिससे जलभराव की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। नगर पालिका के इस प्रयास से प्रभावित लोगों को राहत मिली और सड़कों पर आवागमन धीरे-धीरे बहाल होने लगा। कुछ निचले इलाकों में अगले दिन भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला गुटय्याबाग के नदीम ने बताया कि घरों में पानी घुस गया, जिससे बहुत सा सामन भीगकर खराब हो गया। घर में भरे पानी को निकालने में बहुत समय लगा। हाथीपुर उत्तरी के अमित ने बताया कि गलियों में पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। वाहनों को भरे पानी में लेकर गुजरना पड़ा। गंगोत्री नगर के शिरीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर के अलावा मोहल्ले के तमाम घरों और गलियों में जलभराव हो गया। बच्चों को बेड और तख्त पर बैठाने के साथ कीमती सामान भी ऊंचे पर रखना पड़ा।

आवास विकास कॉलोनी के शरद का कहना है कि खीरी मार्ग पर हुए जलभराव के साथ जितनी भी कॉलोनी की मुख्य गलियां हैं सभी में जलभराव होने से रास्ते बंद हो गए।
------------------

बारिश के दौरान ही सफाई के लिए कर्मचारी लगा दिए गए थे, अधिकतर जगहों से पानी निकल गया है। नालों की सफाई हो चुकी है कुछ जगहों पर अतिक्रण के चलते दिक्कत आई है। निचले इलाकों के मोहल्लों में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा है।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

गंगोत्री नगर में भरे पानी से निकलता युवक। संवाद

गंगोत्री नगर में भरे पानी से निकलता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed