{"_id":"698b6de0f09f03ae15081e95","slug":"the-railway-crossing-under-the-overbridge-in-fardhan-is-closed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167957-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फरधान में ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फरधान में ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता बंद
Tue, 10 Feb 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी द्वारा सड़क खोदकर रास्ता किया गया बंद: संवाद
फरधान। कस्बे में नवनिर्मित ओवरब्रिज से वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद मंगलवार सुबह ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके चलते फरधान गांव, नरदवलपुरवा और कैमहरा की ओर से आने-जाने वाले पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों को अब ओवरब्रिज के ऊपर से होकर चक्कर लगाकर गुजरना पड़ेगा।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास लखीमपुर–गोला मार्ग पर बनी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 31 जनवरी, 2025 से वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया था, जिससे कस्बेवासियों को जाम की समस्या से काफी राहत मिली है।
ओवरब्रिज के नीचे बनी सड़क से अब तक पैदल, साइकिल और बाइक सवार आवागमन कर रहे थे, लेकिन मंगलवार दोपहर इस मार्ग को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया गया। साथ ही रेलवे पटरी के दोनों ओर की सड़क को खोदकर तारकोल युक्त सड़क भी हटा दी गई है।
विज्ञापन
रास्ता बंद होने के बाद अब गोला और लखीमपुर की ओर जाने वाले सभी लोगों को ओवरब्रिज के ऊपर से होकर गुजरना अनिवार्य हो गया है। रेलवे क्रॉसिंग के नीचे का मार्ग बंद होने से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को कैमहरा की ओर जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।