{"_id":"649c77c3ea6cbff99c054938","slug":"the-procession-came-out-with-great-fanfare-the-tableaux-captivated-the-mind-lakhimpur-news-c-4-1-194214-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से निकली शोभायात्रा, झांकियों ने मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से निकली शोभायात्रा, झांकियों ने मोह लिया मन
विज्ञापन
अमीर नगर शोभायात्रा में सजी झांकी।
अमीरनगर। कस्बे के शांति दास बाबा आश्रम में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, और भगवान शिव की मनमोहक झांकियां निकाली गईं।
शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मूड़ाखालसा, बस्तौली, मगदापुर से टेढ़ेनाथ धाम होते हुए अमरी घाट को रवाना हुई। 24 जून से कथा का कार्यक्रम चल रहा है। अमेरिका में रह रहे कस्बा निवासी संजीव कुमार शर्मा ने अपने पिता मेवा लाल शर्मा, माता दयावती शर्मा की स्मृति में श्रीराम मंदिर का नव निर्माण, शिव मंदिर का नवीनीकरण और शांति दास बाबा की समाधि का सौंदर्यीकरण करवाया है।
कार्यक्रम व्यवस्थापक कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया की शोभायात्रा के बाद मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हरिद्वार से पधारे कथा वाचक सुरेशानंद जी महाराज और आचार्यों ने मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद 30 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, राजेश कुमार, आशीष कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, युवराज शर्मा, देशराज शर्मा, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।