फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The problem of water for irrigation

सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत

Wed, 27 May 2015 06:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 May 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी के लिए चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। एक तरफ लखीमपुर नहर में पानी नहीं है तो दूसरी ओर पांच राजकीय नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर फुंके होने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इससे किसान काफी परेशान हैं, लेकिन अधिकारी इनकी सुधि नहीं ले रहे हैं। फसलों को पानी न मिलने की वजह से कड़ी धूप में फसलें सूखने लगी हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक दाउदपुर, बाजूडीहा, रौलिया और नकहा में दो जगहों पर राजकीय नलकूपों के ट्रांसफार्मर पिछले एक हफ्ते से फुंके पड़े हैं। एक राजकीय नलकूप से क्षेत्र के 125 एकड़ खेत की सिंचाई की जाती है। इस हिसाब से ट्रांसफार्मरों के न लगाए जाने के कारण 625 एकड़ क्षेत्र के किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह तेल चोरी के कारण सैदीपुर हर्रैया और अशोकापुर में स्थित राजकीय नलकूप में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकता है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मझरा, शैलगांव और चाऊपुरवा में लगे राजकीय नलकूप पिछले छह महीनों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

वहीं लखीमपुर नहर से देवकली, विष्णुपुर, मथना, भंसड़िया, गनेशपुर, संडीपुर, आधारपुर, छाउछ, रमुवापुर, भगौतीपुर सहित कई गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। बता दें कि मौजूदा समय में नहर को सीमेंटेड किया जा रहा है। इसकी वजह से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। देवकली के किसान रामसनेही का कहना है कि भीषण गर्मी में नहर में पानी न होने की वजह से फसलों की सिंचाई तो बाधित है ही, इसके साथ ही मवेशी भी चारा-पानी के लिए काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत आरबी सिंह ने बताया कि जिन राजकीय नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं, उन सभी जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजली सप्लाई के लिए जल्द ही नलकूपों पर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed