{"_id":"6a11f39b6bd1a315490c59dd","slug":"the-power-system-was-scorched-in-the-42-degree-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175836-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 42 डिग्री की तपिश में बिजली व्यवस्था झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 42 डिग्री की तपिश में बिजली व्यवस्था झुलसी
Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोला के हाईवे बायपास मार्ग के किनारे जलते हाई टेंशन लाइन के तार। स्रोत : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बढ़े लोड से ट्रांसफाॅर्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं। कई जगह तार टूटने से बिजली संकट गहरा गया है। शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान हैं। दिन तो जैसे-तैसे कट रहा है, लेकिन रात में बिना बिजली लोगों की मुश्किलें और बढ़ जा रही हैं।
लखीमपुर डिवीजन में 65 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 40 से 45 प्रतिशत तक लोड बढ़ गया है। हर उपभोक्ता के यहां सामान्य से डेढ़ से दो गुना अधिक बिजली खपत हो रही है। शुक्रवार रात अकेले शहर में 20 से 25 फ्यूज उड़ने और कई जगह तार टूटने से लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवस्था को दुरुस्त रखने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
गोला में 50 की जगह केवल 22 कर्मचारी
गोला गोकर्णनाथ। गोला की बिजली व्यवस्था संभालने के लिए करीब 50 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन निगम में सिर्फ 22 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें दो लाइनमैन, छह कुशल और 11 अकुशल संविदा कर्मचारी शामिल हैं। सात फीडरों और 263 ट्रांसफाॅर्मरों के सहारे करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों पर लोड लगभग दोगुना हो गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 262 एंपियर क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर 500 एंपियर तक लोड पहुंच रहा है। इससे ट्रांसफाॅर्मर और केबल गर्म होकर फॉल्ट दे रहे हैं। गोला एसडीओ अजय कुमार यादव ने बताया कि बढ़ी खपत के बावजूद सुचारु सप्लाई बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इधर, विधायक अमन गिरि ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता मनीष झा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली संकट पर चर्चा की। बैठक में सिकंदराबाद का भार गोला से हटाने और सिकंदराबाद हाइडिल क्षेत्र में लो वोल्टेज व कटौती कम करने के लिए कपरहा को 220 केवीए से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चेताया : दो दिन में व्यवस्था न सुधरी तो होगा प्रदर्शन
पलियाकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और बिजली संकट को लेकर हंगामा किया। उन्होंने एसडीओ दीपक सिंह को चेतावनी दी कि दो दिन में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र प्रदर्शन कर लाइन काट दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- --
उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
संपूर्णानगर। लगातार रोस्टरिंग और घंटों कटौती से परेशान उपभोक्ता शनिवार को टीचर्स कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में एकत्र हुए। प्रशांत तिवारी, विकास पाराशार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, गोपी सिंह, रविन्द्र मिश्र, शानू सिंह, अतुल शर्मा, अनुज शुक्ल, मनोज वर्मा, संदीप सिंह, कुशाग्र, राहुल, राजेश, अभिषेक मिश्र और गोलू सिंह समेत अन्य लोगों ने नाराजगी जताई। जेई पवन चंद्र ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -
कटौती से कारोबार प्रभावित
धौरहरा। कस्बा सहित ईसानगर, खमरिया पंडित और हसनपुर कटौली क्षेत्रों में उपभोक्ता लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं। दिनभर में 50 से 100 बार तक ट्रिपिंग होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कटौती और लोकल फॉल्ट के कारण उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। धौरहरा बेल्तुआ के जेई प्रभात वर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण रात में अधिक कटौती करनी पड़ रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -
सात से आठ घंटे ही मिल रही बिजली
अलीगंज। क्षेत्र में लगातार कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में केवल सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे फसलों की सिंचाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। ओवरलोडिंग, ओवरहीटिंग, लोकल फॉल्ट और तेज हवा से केबल जलने जैसी समस्याओं के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। संवाद
-- -- -- -- --
उपकेंद्र पहुंचे नाराज ग्रामीण
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। कोटवा, दनियालपुर, ऐटा, सधवापुर, कोरैया और मुफरत समेत कई गांवों में एक सप्ताह से संकट बना हुआ है। नाराज ग्रामीण शनिवार को उपकेंद्र पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कुछ कर्मचारियों पर अमर्यादित भाषा प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। जेई अर्जुन सिंह ने पेट्रोलिंग कर जल्द सप्लाई बहाल कराने का आश्वासन दिया। संवाद
-- -- -- --
गांवों में बिजली संकट से लोग बेहाल
महेवागंज/संसारपुर। फूलबेहड़, ज्ञानपुर, बनवारीपुर और सिंघानिया फीडरों पर अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान हैं। मोटर नहीं चलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है, जबकि पंखे-कूलर शोपीस बने हैं। व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
बनवारीपुर उपकेंद्र के जेई जय कुमार गौतम ने बताया कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही दी जा रही है। अधिक हीटिंग के कारण कुछ समय के लिए सप्लाई बंद करनी पड़ती है।
उधर, संसारपुर के ग्राम बोझिया में ट्रांसफाॅर्मर तीन दिन से खराब पड़ा है। इससे 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। संवाद