फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The plants were planted over target

लक्ष्य से ज्यादा लगाए गए पौधे

Sat, 07 Nov 2015 07:17 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 07 Nov 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
The plants were planted over target
वन विभाग ने दक्षिण खीरी लुधौरी रेंज के छेदुई पतिया बीट में लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित किए।  पूरे प्रदेश में एक दिन में 10 लाख पौधे रोपित कर विश्व रिकार्ड बनाने के अभियान के तहत यहां वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक और वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में पौधरोपण किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1100 सौ मजदूर लगाए गए थे। यह अभियान सुबह से लेकर देर शाम तक चला। इस दौरान करीब 85 हजार पौधे रोपे गए।  
विज्ञापन

 दक्षिण खीरी वन प्रभाग निघासन रेंज के वनक्षेत्राधिकारी रनवीर मिश्रा ने बताया कि ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने पौधे लगाए जाने की घोषणा की थी। उनके आदेश पर लुधौरी रेंज को चिह्नित किया गया था।  उन्होंने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। छेदुई पतिया के बीट में मुख्य वन संरक्षक विकास वर्मा, डीएफओ नार्थ जीपी सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने 40 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का सघन अभियान प्रारंभ किया। इस अभियान में परिषदीय विद्यालय के अध्यापक स्वतंत्र पर्यवेक्षक के रूप मे श्याम बाबू तथा वेदप्रकाश मौर्य को भी नामित किया गया था। इसके अलावा ग्रामीणों के सहयोग से पौधे लगाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा धौरहरा रेंज के गनापुर बीट में 33000 हजार से ज्यादा पौधे एक ही दिन में रोपित किए गए है जोकि एक रिकार्ड है।
इस दौरान चीफ कंजरवेटर विकास वर्मा ने कहा कि प्रत्येक पौधा पुत्र के समान है। उसकी सेवा करना हमारा धर्म है।  रेंजर रनवीर मिश्रा ने बताया कि 44000 वृक्ष लगाने के लक्ष्य था उसके स्थान अपराह्न तीन बजे तक  49789 से अधिक पौधे लगाए जा चुके थे। देर शाम तक  पौधे लगाने का कार्यक्रम जारी रहा।  इस दौरान सुरेश दीक्षित, राजेश दीक्षित, राकेश गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, जगमोहन मिश्रा, शिव बाबू सरोज, जमील अहमद  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed