फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The plan to give loans to the track shopkeepers slowed down as soon as Corona decreased

कोरोना के घटते ही सुस्त हुई पटरी दुकानदारों को ऋण देने की योजना

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
The plan to give loans to the track shopkeepers slowed down as soon as Corona decreased
पटरी दुकानदार।
पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत 66 लोगों को मिली ऋण की दूसरी किस्त
विज्ञापन

सभी नगर पालिका एवं पंचायत से दूसरी किस्त के लिए 168 लोगों ने किया था आवेदन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना जिले में रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के साथ ही पटरी दुकानदारों को ऋण देने की प्रक्रिया भी सुस्त हो गई है। इसकी वजह से दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाले 168 पटरी दुकानदारों में से सिर्फ 66 लोगों को ही दूसरी किस्त मिल सकी है।
कोरोना संक्रमण काल में पटरी दुकानदारों का कामधंधा बेपटरी हो गया। इससे इनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिवार संग भुखमरी की कगार पर बैठे दुकानदारों का कारोबार पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना शुरू की। इसका उद्देश्य फुटपाथ आदि पर ठेला, खोमचा लगाने वाले पथ विक्रेताओं को बैंक से आर्थिक मदद दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना था। योजना के तहत नगर पालिका एवं पंचायत में पंजीकृत पटरी दुकानदारों को दस हजार रुपये के ऋण का प्रावधान था, जिसे मासिक किश्तों में चुकाना था। पहली किस्त समय पर चुकाने के बाद दूसरी किस्त में फिर से दस हजार रुपये मिलने थे। इस तरह पथ विक्रेताओं केे आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों से ऋण मुहैया कराना था। योजना की शुरूआत में तो अधिक से अधिक पटरी दुकानदारों को दस हजार रुपये का लाभ मिला, लेकिन दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाले वेंडर योजना का लाभ पाने के लिए नगर पालिका से लेकर डूडा और बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

168 में से 85 के ही आवेदन हुए थे स्वीकृत
पहली किस्त की धनराशि अदा करने वाले 168 दुकानदारों ने दूसरी किस्त के लिए आवेदन किया, जिसमें से 85 के ही आवेदन फार्म स्वीकृत हुए। इसमें से मात्र 66 पथ विक्रेताओं को ही दूसरी किस्त के दस हजार रुपये मिले। इसमें सबसे ज्यादा 50 आवेदन नगर पाकिला लखीमपुर और सबसे कम छह आवेदन मोहम्मदी में स्वीकृत हुए, जबकि धौरहरा, ओयल और निघासन से एक भी आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका व पंचायत- आवेदन- स्वीकृत- लोन मिला- शेष
लखीमपुर-115--50-42-73
गोला- 21-10-10-11
पलिया-11-नौ- आठ- एक
मोहम्मदी-छह-चार-तीन- एक
बरवर-पांच-चार-तीन-एक
मैलानी-छह- छह-शून्य- शून्य
खीरी-दो-एक-शून्य-शून्य
सिंगाही-दो- एक-शून्य-शून्य
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर के 2068 दुकानदारों को लोन मिला था। वहीं दूसरी किस्त के लिए 115 लोगों ने किया आवेदन किया है, जिन्हें बैंकों को भेज दिया गया है। 42 लोगों को लोन मिल भी चुका है। अन्य को किस कारण नहीं मिला है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
- आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed