फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The picture of changing Uttar Pradesh is clearly visible in council schools: Nitin

परिषदीय विद्यालयों में साफ नजर आती है बदलते यूपी की तस्वीर : नितिन

Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The picture of changing Uttar Pradesh is clearly visible in council schools: Nitin
परिषदीय विद्यालय के बच्चों को किट बांटते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर आज परिषदीय विद्यालयों में साफ नजर आती है। जिन स्कूलों को कभी सुविधाओं की कमी से जोड़ा जाता था, आज वही नवाचार, समावेशन और गुणवत्ता के प्रतीक बनते जा रहे हैं। कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा के कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

बोले कि ऑपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और निपुण आकलन जैसे कार्यक्रमों के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस बीच छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मिशन मैदान के पहल की प्रशंसा की। कहा कि अब यह रोल मॉडल हरदोई जैसे जिलों में भी लागू होगा, ताकि संपूर्ण उत्तर प्रदेश शिक्षा के इस नए आयाम से सशक्त हो सके। इस दौरान विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शिक्षकों को डिजिटल टूल्स का तोहफा
प्रभारी मंत्री ने शिक्षक विमल मिश्रा, सुमित वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, संजीव रस्तोगी व संतोष शर्मा को टैबलेट, प्राथमिक विद्यालय रतसिया के प्रमोद कुमार वर्मा, राजापुर की ऋतु अवस्थी को निपुण विद्यालय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजापुर की छात्राओं को स्टेशनरी किट व दिव्यांग बच्चों को लो विजन, ब्रेल और होमबेस्ड किट देकर शिक्षा में तकनीक व समावेशन की प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई।

------------
महिलाओं के सशक्त नेतृत्व की मिसाल बनीं लोकमाता
कलक्ट्रेट के बाद पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन त्याग, शौर्य, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायी गाथा है। वे न्याय, धर्म और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनकी न्याय प्रणाली आज भी उदाहरण के रूप में दी जाती है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed