{"_id":"666632328d12934eda00e597","slug":"the-paper-was-fine-i-ran-out-of-time-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-121810-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेपर तो ठीक था... समय कम पड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेपर तो ठीक था... समय कम पड़ गया
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के चार केंद्रों पर रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा से करीब 20 मिनट पर प्रवेशार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें केंद्र पर प्रवेश दिया। परीक्षा देकर निकले प्रवेशार्थियों में से कइयों ने पेपर को सरल बताया। लेकिन, यह भी कहा कि समय कम पड़ गया। थोड़ा समय और मिलता तो पेपर ज्यादा बढ़िया होता। करीब 10 प्रतिशत के अधिक प्रवेशार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा छोड़ दी।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनों पॉलियों में 1717 प्रवेशार्थी परीक्षा में बैठने थे लेकिन पहली पाली में कुल 182 प्रवेशार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 179 प्रवेशार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह नौ से बारह बजे तक पहली और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न हुई।
करीब आधा घंटा पहले ही केंद्र पर प्रवेशार्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। इस दौरान केंद्रों पर आने वाले प्रवेशार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाई गई। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि परीक्षा दो पॉलियों में कुल 316 प्रवेशार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि चार केंद्रों राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, अब्दुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज व गुरुनानक इंटर कॉलेज पर आयोजित हुई परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन
कहीं से कोई भी नकलची के पकड़े जाने की कोई शिकायत नहीं मिली। केंद्रों की निगरानी के लिए लगातार सचल दल भ्रमण करते रहे। दोनों पॉलियों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र प्रभारियों ने राहत की सांस ली।