फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pagoda echoed with the chants of Har Har Mahadev

Lakhimpur Kheri News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with the chants of Har Har Mahadev
भुइफोरवाना​थ ​शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त
लखीमपुर खीरी। सावन माह के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या को छोटी काशी गोलागोकर्णनाथ समेत पूरे जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। बम भोले का जयघोष करते कांवड़ियों की कतारों से सड़कें भरी नजर आईं। कई जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के भुइफोरवानाथ, जंगलीनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर लिलौटीनाथ मंदिर के अलावा ओयल कस्बा स्थित मंडूक तंत्र और श्रीयंत्र पर आधारित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, फल, अक्षत, दूध दही, शहद और शकर से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में भंडारे भी हुए।
विज्ञापन

छोटी काशी में उमड़ा शिवभक्ति की आस्था का संगम
रात 2:00 बजे से ही खुल गए भगवान भोलेनाथ के दरबार के द्वार
गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार एवं सोमवती अमावस्या पर छोटी काशी में भगवान शिव की भक्ति की आस्था का सैलाब उमड़ा। पौराणिक शिव मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे से ही भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। दूरदराज से आए शिव भक्तों ने रविवार की रात से ही गोकर्णतीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान, पार्किंग स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति, लखीमपुर रोड स्थित साजिद नगर, बजाज चीनी मिल गन्ना यार्ड, मोहम्मदी रोड स्थित कंजा देवस्थान पर डेरा जमा लिया था। सोमवार की ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर सहित पूरा नगर भगवान शिव की भक्ति मय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने पेश की भावपूर्ण झांकियां
गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में रविवार की रात भजन संध्या में नगर के गायक बद्री प्रसाद श्रीवास्तव की अगुवाई में उनकी टीम के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ के भजन से माहौल को शिवभक्ति मय कर दिया। स्थानीय कलाकारों की झांकियां देखकर दूरदराज से आए श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भजनों की धुनों पर थिरकने लगे।
एसडीएम, तहसीलदार सहित पांच सीओ ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उमड़ने की उम्मीद में रात से ही प्रशासन सतर्क हो गया। सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्था एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहित पांच सीओ, पुलिस और पीएसी के जवानों ने संभाली। अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण करते रहे।

कतारबद्ध होकर किए दर्शन, चढ़ाया जल
ओयल/मोहम्मदी। नगर के ऐतिहासिक नर्मदेश्वर महादेव मेंढ़क मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का बारी-बारी से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मोहम्मदी में सोमवती अमावस्या को फर्रुखाबाद से गोलागोकर्णनाथ जा रह कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ निकला। भगवा वस्त्रधारी कावड़िया भोले बाबा के भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए मोहम्मदी से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। संवाद

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

भुइफोरवानाथ शिव मंंदिर में पूजाअर्चना करते भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed