फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pace of construction is slow, there is doubt about the completion of work on time

Lakhimpur Kheri News: निर्माण की रफ्तार धीमी, तय समय पर काम पूरा होने में संशय

Thu, 20 Mar 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The pace of construction is slow, there is doubt about the completion of work on time
आगमन बंद होने से व्यवसाय प्रभावित होने पर मायूस बैठे फूल पत्ती बेचने वाले माली। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर की धीमी रफ्तार को देखते हुए मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद काफी कम लग रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 दिसंबर 2024 से ध्वस्तीकरण के साथ शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण की गति धीमी होने से न तो अभी गोकर्ण तीर्थ का निर्माण पूर्ण हो पाया है, न ही नाली और समतलीकरण का काम। तीर्थ का निर्माण न होने से मौनी अमावस्या, महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों पर भी तीर्थ सूखा पड़ा रहा।
कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधीन रीना कंस्ट्रक्शन को तीर्थ और नारायण एसोसिएट के पास कॉरिडोर एवं नाले-नालियों के निर्माण का जिम्मा है। संस्था के जेई विवेक बाजपेई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर अमरेश प्रताप सिंह की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौरंग के अभाव में तीर्थ का निर्माण बंद रहा है। शुक्रवार को मौरंग की खेप आने की उम्मीद है। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के चलते निर्माण की गति कुछ धीमी हो गई थी। निर्माण कार्य बाधित न हो, इसलिए आवागमन शिव मंदिर के निकास द्वार वीआईपी मार्ग से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

======
तीन महीने से दुकानदारों, मालियों, पंडा, पुरोहितों का व्यवसाय प्रभावित

कॉरिडोर निर्माण में सुरक्षार्थ आवागमन रोकने के लिए रास्तों को बंद कर दिया गया है। इन तीन महीनों में शिव मंदिर और तीर्थ परिक्षेत्र में जीवन यापन करने वाले दुकानदारों, फूल बेलपत्र विक्रेता मालियों, पंडा-पुरोहितों का व्यवसाय प्रभावित है। रास्ता बंद होने से दुकानदार अपनी दुकानों पर मायूस बैठे दिखे।

मौसम हुआ गर्म, बढ़ी पेयजल की दिक्कत
कॉरिडोर निर्माण के चलते शिव मंदिर और तीर्थ परिक्षेत्र में पेयजल के स्रोत बंद कर दिए गए हैं। इधर, मौसम गर्म होने से श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। दुकानदारों ने पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

आगमन बंद होने से व्यवसाय प्रभावित होने पर मायूस बैठे फूल पत्ती बेचने वाले माली। संवाद

आगमन बंद होने से व्यवसाय प्रभावित होने पर मायूस बैठे फूल पत्ती बेचने वाले माली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed