फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The overbridge is almost complete... commuters struggling with traffic jams are waiting to pick up speed.

Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज लगभग पूरा... जाम से जूझ रहे राहगीरों को रफ्तार भरने का इंतजार

Sun, 05 Oct 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The overbridge is almost complete... commuters struggling with traffic jams are waiting to pick up speed.
फरधान का रेलवे ओवरब्रिज। संवाद
लखीमपुर खीरी/फरधान। फरधान में रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यह चालू कब तक होगा, इस बारे में स्थानीय अफसरों को कोई जानकारी नहीं है। खास बात यह है कि फरधान में टोल प्लाजा शुरू हो चुका है। वाहन स्वामियों से टैक्स की वसूली शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक ओवरब्रिज चालू न होने से राहगीरों को क्राॅसिंग पर जाम की मुसीबत झेलनी पड़ रही है। उनमें आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण फरवरी, 2021 में शुरू हुआ था, जो मई 2022 तक पूरा होना था। कोरोना काल की वजह से काफी समय काम बाधित रहा। कोरोना खत्म होने के बाद काम तो शुरू हुआ, लेकिन आज तक रफ्तार नहीं पकड़ सका। कछुआ चाल निर्माण के चलते अब भी कुछ काम बाकी रह गया है।
विज्ञापन

पुल के ऊपर गिट्टी-मौरंग डालकर तारकोल युक्त सड़क भी पूरी होने वाली है। ओवरब्रिज न शुरू होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ ओवरब्रिज बिना शुरू किए टोल टैक्स वसूला जाने लगा है। कस्बे के विजय कुमार, पुनीत तिवारी, अंकित तिवारी आदि व्यापारियों ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण बहुत धीमा रहा। इससे बनने में करीब पांच साल लग गए। जितेंद्र सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण होने की वजह से आए दिन रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य कर रही विजय कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर विकास कुमार उपाध्याय ने बताया कि निर्माण लगभग पूरा है। ओवरब्रिज के ऊपर केवल तारकोल युक्त सड़क बनाने के लिए रह गई है। वह भी एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। इसकी शुरुआत कब होगी, यह यह शासन स्तर से तय होगा। उम्मीद है कि 15 दिन में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed