{"_id":"683b49b1bbe53a2eef0b0d25","slug":"the-operator-was-beaten-up-and-his-head-was-broken-by-hitting-him-with-a-brick-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-147160-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिचालक को पीटा, ईंट मारकर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिचालक को पीटा, ईंट मारकर सिर फोड़ा
Sat, 31 May 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज में दबंगों ने एक बस कंडक्टर की धुनाई कर दी। एक युवक ने कंडक्टर के सिर पर ईंट से प्रहार किया तो उसका सिर फूट गया। हो-हल्ला सुनकर आस पास के लोग एकत्र होने लगे, तो हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।
गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी अनुज सारंग ट्रांसपोर्ट की बस में परिचालक हैं। घटना से एक दिन पहले उसका विवाद अर्जुनपुरवा निवासी हामिद से हाे गया था। बताया जाता है कि हामिद जायसवाल ट्रांसपोर्ट की बस का कंडक्टर है। शनिवार शाम अनुज अपने गांव के बाहर महेवागंज रोड पर एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां हामिद अपने कुछ साथियों के साथ आ धमका।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हामिद ने अनुज के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक ने अनुज के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। मारपीट होते देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। भीड़ एकत्र होते देख हामिद अपने साथियों के साथ भाग निकला। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि पीड़ित ने दो युवकों अनमोल और हामिद को नामजद करते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।