फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The officers did not investigate the scams even after sending several reminder letters.

Lakhimpur Kheri News: कई रिमाइंडर पत्र भेजने पर भी अफसरों ने नहीं की घोटालों की जांच

Sun, 17 Nov 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The officers did not investigate the scams even after sending several reminder letters.
लखीमपुर खीरी। जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। गड़बड़ी की आंशका पर कई ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर सवाल उठाए थे। शिकायत पर जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई, लेकिन एक साल बाद भी अफसरों ने जांच नहीं की। जबकि जांच के लिए पंचायत विभाग ने कई बार रिमाइंडर पत्र जारी किए, लेकिन अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन

जनपद की 11 ग्राम पंचायतों में घोटालों की जांच अफसरों की मनमानी के आगे भेंट चढ़ गई। सदर ब्लाॅक के बांसताली की जांच डीसी मनरेगा विपिन चौधरी के पास है। मितौली ब्लाॅक के बैबहा की जांच पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर के पास है। वहीं रमियाबेहड़ ब्लाॅक के गौरिया की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन तिवारी, पसगवां के औरंगाबाद की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव के पास जांच है।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक की तुसौरा की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, कुंभी ब्लाॅक के पिपराकरमचंद्र की जांच जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, धौरहरा ब्लाॅक के सिसैया की जांच उप निदेशक कृषि अरविंद मोहन मिश्रा, निघासन की जांच सीवीओ डॉ. जगदीश प्रसाद, कुंभी ब्लाॅक के मढि़या द्वितीय, ईसानगर के सरैंया कलां और धौरहरा के केशवापुरकलां द्वितीय की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम के पास है। अफसरों के पास यह जांच करीब एक साल से है। मगर अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। इस पर पंचायत विभाग की ओर से कई बार रिमाइंडर पत्र भेजा गया, लेकिन अफसरों ने फिर भी जांच नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कई ग्राम पंचायतों की जांच अभी नहीं हुई है। जांच के लिए संबंधित अफसरों को रिमाइंडर पत्र भेजा जा चुका है। एक बार फिर से रिमाइंडर पत्र भेजा जाएगा।
-विशाल सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed