फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The number of voters increased by over 1.38 lakh in the final publication of the electoral roll

Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में बढ़े 1.38 लाख से अधिक मतदाता

Thu, 11 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The number of voters increased by over 1.38 lakh in the final publication of the electoral roll
लखीमपुर खीरी। चुनाव आयोग ने बुधवार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। अंतिम सूची में खीरी में 1,38,223 मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण अभियान से पहले 27,49,067 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 28,87,290 हो गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश के साथ ही खीरी में भी वर्ष 2025 में वृहद पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ। बीएलओ ने घर-घर जाकर व कैंप लगाकर वोट काटने व बढ़ाने का काम है। इस अभियान में 4,39,916 मतदाता बढ़े और 2,59,241 घट गए। ऐसे में 1,80,675 मतदाता बढ़ते हुए 29,29,742 हो गए। इसके बाद सूची का अनन्तिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची के अनन्तिम प्रकाशन के बाद दावा-आपत्तियों ली गई, जिनके निस्तारण में 64,513 मतदाता बढ़े और 1,06,965 घट गए। बृह्द पुनरीक्षण अभियान और दावा-आपत्तियों के बाद अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची में 5,04,429 मतदाता बढ़े हैं और 3,66,202 घटे हैं। नेट 1,38,223 मतदाता बढ़े हैं। जनपद में अब 28,87,290 मतदाता हो गए हैं, जो पुरानी मतदाता सूची से करीब 4.78 प्रतिशत मतदाता अधिक हैं। पंचायत चुनाव को लेकर अभी भले ही कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद हलचले बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed