फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The news of the change of the SP candidates beats fast

बदलाव की खबर से सपा प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

Fri, 29 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The news of the change of the SP candidates beats fast
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
टिकट के लिए दिग्गजों ने लखनऊ में डाला डेरा
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने की आशंका से सपा विधायकों और घोषित उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यालय से लेकर विधायकों के खेमे तक में इसकी सुगबुगाहट तेज है, वहीं सोशल मीडिया पर भी विधायकों के टिकट काटे जाने को लेकर तरह-तरह की खबरें वायरल हो रही हैं।
सपा हाईकमान ने जिला संगठन, उम्मीदवारों और विधायकों के प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार कराई है। इसके लिए विधान परिषद सदस्यों ने बूथ स्तर से जिलाध्यक्ष तक से जानकारी जुटाई गई। इसकी रिपोर्ट सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव या महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि प्रभारियों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद पार्टी नेतृत्व घोषित उम्मीदवारों, मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकता है। पार्टी सूत्र बताते है कि जिले से भी उम्मीदवारों के विरोध में रिपोर्ट गई है। इसमें कुछ विधायकों के भी नाम बताए जाते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पार्टी हाईकमान की मॉनीटरिंग और मांगी गई रिपोर्ट से पार्टी विधायकों और घोषित उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई हैं और कुछ लखनऊ की दौड़ भी लगाने लगे हैं। उधर इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों की बैठकों में माहौल पार्टी के हित में देखने को मिल रहा है। इससे साफ है कि 2017 में बहुमत पाकर फिर से सपा ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

विधायकों और उम्मीदवारों के टिकट काटे जाने की खबर आई तो जिले के कुछ दिग्गजों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। इनमें उन विधानसभा क्षेत्रों के नेता भी शामिल है, जहां से पार्टी के विधायक हैं। इन दिग्गजों ने पार्टी के शीर्र्ष नेताओं से सम्पर्क साधकर खुद को बेहतर साबित करने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed