फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The near 98 Aslhadhark , 42 Fell

98 लाइसेंसधारक पास, 42 फेल हुए

Sun, 01 Feb 2015 10:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Feb 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
The near 98 Aslhadhark , 42 Fell
हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार को शहर से सटे सलेमपुर कोन स्थित चांदमारी में 140 शस्त्र धारकों का फायरिंग टेस्ट कराया गया, जिसमें 98 लोग पास हो पाए, जबकि 42 फेल हो गए। फेल असलहाधारियों के लाइसेंस नवीनीकरण का अंतिम निर्णय डीएम लेंगे। फायरिंग टेस्ट जिला राइफल क्लब के संयुक्त सचिव जीएस सिंह, रेंज अधिकारी अब्दुल वहीद खां और पुलिस लाइंस के आर्म्स मोहर्रिर गुरुदीन प्रसाद की मौजूदगी में किया गया। चांदमारी में सुबह 10 बजे से शुरू हुए फायरिंग टेस्ट में शस्त्र धारकों से उनकी बंदूक, राइफल, रिवाल्वर और पिस्टल से फायरिंग कराई गई। एक शस्त्र धारक को टेस्ट के लिए तीन बार फायर कराया गया। इस टेस्ट से यह पता लगाने की कोशिश की गई कि संबंधित लाइसेंस धारक फायरिंग करते समय कितना फिट रहता है और वह शस्त्र रखने के काबिल है या नहीं। चांदमारी में देर शाम तक फायरिंग टेस्ट हुआ। इस दौरान अंधेरा होने के कारण कई बुजुर्ग शस्त्रधारकों को फायरिंग करने में दिक्कत आई। जिला राइफल क्लब के संयुक्त सचिव जीएस सिंह ने बताया कि जिन लोगों को परेशानी थी, उनका फायरिंग टेस्ट पहले कराया गया। डीएम के लिए फायरिंग टेस्ट का रिजल्ट भेजा जाएगा। जिले में 22 हजार से अधिक शस्त्रलाइसेंस धारक हैं। अगले रविवार को फिर टेस्ट होगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम नितीश कुमार ने बताया कि जो लोग शस्त्र चलाने में अक्षम पाए जाएंगे, उनका लाइसेंस कोर्ट के निर्देशानुसार निरस्त कर दिया जाएगा। फायरिंग टेस्ट में जरूरी नहीं है कि शस्त्र धारक का निशाना बिल्कुल सटीक लगे। लेकिन शस्त्र धारक की शारीरिक क्षमता के मुताबिक ही लाइसेंस रिन्यूवल किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि शस्त्र धारकों का फायरिंग टेस्ट जिला राइफल क्लब और पुलिस की देखरेख में हो रहा है। फायरिंग के लिए कारतूस क्लब द्वारा ही उपलब्ध कराया जा रहा है। क्लब की रिपोर्ट आने के बाद उसका रिजल्ट डीएम को भेजा जाएगा। इस पर लाइसेंस के रिन्यूवल का निर्णय डीएम ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed