{"_id":"6acfcd95cc0eedde70044f44","slug":"the-municipality-will-decorate-sitapur-road-with-designer-lights-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-187497-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीतापुर रोड को डिजाइनर लाइटों से सजाएगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीतापुर रोड को डिजाइनर लाइटों से सजाएगी नगर पालिका
Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर रोड जहां लगाई जाएंगी डिजाइनर लाइटें। संवाद
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका सीतापुर रोड पर करीब 70 लाख रुपये से डिजाइनर खंभे और एलईडी लाइटें लगवाएगी। परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी माह काम शुरू कराने की तैयारी है।
योजना के तहत पंजाबी कॉलोनी गेट से नगर पालिका सीमा तक सड़क के दोनों ओर डिजाइनर खंभे लगाए जाएंगे। इनके बीच करीब 20 मीटर की दूरी रखी जाएगी, ताकि पूरे मार्ग पर समान रोशनी रहे।
इससे पहले सराफा बाजार और मेन रोड पर भी डिजाइनर खंभे व लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि कोशिश है कि इस माह के अंत तक तीनों सड़कों पर लाइटें लग जाएं। नगर पालिका प्रमुख सड़कों को आधुनिक रूप देने के साथ रात में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की योजना बना रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
1.41 करोड़ से पूरा होगा लैलूननगर-सिकंदरपुर मार्ग का छूटा हिस्सा
बांकेगंज। लैलूननगर-सिकंदरपुर मार्ग का लंबे समय से छूटा हिस्सा अब जल्द बनेगा। लोक निर्माण विभाग खंड-3 एक किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण कराएगा। इसके लिए 141.46 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें सड़क का रखरखाव भी शामिल है।
क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शासन ने बजट मंजूर किया है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
यह मार्ग पहाड़पुर, ऊषाफार्म, भरतिया फार्म, वसलीपुर, हरिसिंहपुर, महुरेनिया, बघौड़ा और अलीगंज समेत कई गांवों को जोड़ता है।
सिकंदरपुर प्रधान धनीराम, खजुआ के मनोज कुमार, बीडीसी मेंबर मुनीष और ग्रामीणों अजय कुमार, लालजीत, नवाब, वासुदेव, कुलवीर सिंह व राज कुमार ने बताया कि मार्ग का हिस्सा काफी समय से अधूरा था। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार यादव ने बताया कि जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।