फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The morning was cold wave And fog havoc

सुबह रहा सर्द हवाओं  और कोहरे का कहर  

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
The morning was cold wave And fog havoc
मौसम - फोटो : अमर उजाला
दिन में गुनगुनी धूप निकलने से मौसम हुआ खुशनुमा
विज्ञापन

सुबह पूरा जिला घने कोहरे की काली चादर में लिपटा रहा। ठंडी हवाएं चलने से सुबह 10 बजे तक  जबरदस्त गलन रही। करीब 11 खिलकर गुनगुनी धूप निकली तो मौसम खुशनुमा हो गया। तीन दिन बाद बुधवार को धूप निकलने पर लोगों ने शीतलहर से राहत महसूस की। धूप निकलने के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। 
बुधवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो इतना घना कोहरा था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। समय बीतने के साथ कोहरा और ज्यादा घना होता गया। इस बीच सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुर गए। सुबह स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों को कंपकंपाते हुए स्कूल जाना पड़ा। चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव के सहारे लोग ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे थे। घरों में सुबह देर तक लोग रजाइयों में दुबके रहे। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। 
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे से खिलकर धूप निकली तो लगा कि जैसे थमा हुआ जनजीवन गतिमान हो गया। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर आकर धूप सेंकने लगे। कई कार्यालयों में तो अफसरों और बाबुओं ने धूप में ही दफ्तर लगा लिया। मौसम के जानकारों का कहना है कि खिलकर निकली यी धूप रात में कोहरा बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उचौलिया। बुधवार सुबह घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने से पारा और नीचे आ गया जिससे ठंड अचानक बढ़ गई। हाईवे पर वाहनों की गति थम गई। स्कूलों में छुट्टी न होने से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। कस्बे के निजी और परिषदीय स्कूलों में अब तक ठंड की छुट्टी न होने से बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ निजी स्कूलों ने स्कूल खुलने का समय 10 बजे कर दिया है। बुधवार को दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन भी रेंगते हुए चले। लोग जगह-जगह ठंड से बचाव को अलाव तापते नजर आए। 
-----
पलिया में अब तक नहीं जलवाए गए अलाव
पलियाकलां। ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के निर्देश के बाद भी अब तक शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही। 
बुधवार को शाम चार बजे हल्की धूप तो निकली लेकिन वह भी न के बराबर थी। जिसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया और लोग इससे खासे बेहाल दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से कहीं अलाव नहीं जलवाए गए हैं लेकिन रोटरी क्लब की ओर से जरूर अलाव जलवाए गए हैं। जिससे लोगों को जरूर राहत मिली है।  

--
मोहम्मदी में जरूरतमंदों को कंबल बांटे
मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने 300 गरीब जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी, तहसीलदार रमेश मौर्य, कानूनगो बदन सिंह के अलावा करन सिंह, डॉ जुबैर, राजेश सिंह, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed