फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The moon became solemn, Eid today

चांद का दीदार हुआ, ईद आज

Sun, 25 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 25 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The moon became solemn, Eid today
चांद - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक होती रही खरीदारी, रेडीमेड गारमेंट, चूड़ियों और ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़
विज्ञापन

सिवंइयां, पकवान बनाने के सामान की हुई खूब बिक्री

 जिले में सोमवार को ईद की नमाज होगी। रविवार की शाम को लोगों ने चांद के दीदार किए और एक दूसरों को ईद की मुबारकबाद कहा। शहर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद इशहाक ने चांद दिखने की तस्दीक करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह पौने आठ बजे से ईद की नमाज होगी। अंजुमन इस्लामिया वक्फ की ओर से शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर किया है। उन्होंने बताया कि गौसिया मस्जिद महाराजनगर में पौने आठ बजे, ईदगाह मस्जिद में सुबह नौ बजे, मीनारा मस्जिद में सवा नौ बजे, नौरंगाबाद में साढ़े नौ बजे और सुनहरी मस्जिद में 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं ईद के लिए बाजार सुबह ही सज गए थे जो देर रात तक खरीदारों से गुलजार रहे।  
ईद के मौके पर नए कपड़े बनवाने की परंपरा के चलते रमजान के महीने में कपड़ों की रिकार्ड बिक्री हुई है। अधेड़ और बुजुर्गों ने कपड़े खरीद कर दर्जी से सिलवा लिए, लेकिन युवा वर्ग रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर उमड़ पड़े हैं। लड़कियों ने जहां जींस टॉप, सलावार सूट और कुर्ती आदि खरीदी। वहीं युवकों ने जींस, शर्ट, टीशर्ट आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन

शहर की बड़ी दुकानों और शोरूम के साथ सोमवार को फुटपाथ पर सजने वाली बाजार में भी कम आय के लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोमवार को बाजार में महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। चांद की 29 तारीख को देखते हुए यहां सुबह से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई और देर रात तक लोगबाग खरीदारी करते रह। जूता-चप्पल, रेडीमेड, कॉस्मेटिक्स, चूड़ियों आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।     

सिवइयां और सूतफेनी की दुकानों पर उमड़े खरीददार
बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री सिवइयों और सूतफेनी की हुई। इसके अलावा सूखे मेवे, ड्राई फ्रूट आदि की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते मेन रोड और खपरैल बाजार खरीदारों से खचाखच भरा रहा। भीड़ के चलते लोगों को खरीदारी करने और सड़कों पर निकलने में भी दिक्कतें हुई हैं।

ईद पर ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर
लखीमपुर। अंजुमन इस्लामिया वक्फ ने ईद के मौके पर शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। अंजुमन इस्लामिया के सचिव रिजवान रशीन ने बताया कि मुकर्रर वक्त पर बिना इंतजार नमाज पढ़ाई जाएगी।
अमीरनगर। इलाके के सभी ईदगाहों में ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है। कस्बे की औलिया मस्जिद में 8.30 बजे, रसूल पुर ईदगाह में 8.45 बजे, मोहम्मद पुर में 8.00 बजे, ईद की नमाज अदा की जाएगी। औलिया मस्जिद में मौलाना सिराज अहमद, रसूल पुर में मौलाना अब्दुल रकिब साहब, मोहम्मद पुर ईदगाह में हाफिज नईम ने नमाज का ऐलान किया है।

मैैलानी। यहां ईदगाह में ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे होगी। यह जानकारी देते हुए मेेन मार्केट जामा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज तकीउददीन ने बताया कि बिना किसी के इंतजार ईदगाह में नमाज मुुकर्रर वक्त पर होगी। उन्होंने सभी से वक्त से पहले ईदगाह में पहुंचने की अपील की है।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed