फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The minister's son did not appear in the crime branch even after waiting for two hours

दो घंटे इंतजार के बाद भी क्राइम ब्रांच में पेश नहीं हुआ मंत्री का बेटा

Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The minister's son did not appear in the crime branch even after waiting for two hours
मीडिया को जानकारी देते एसपी।

गृह राज्यमंत्री के घर 18 घंटे बाद दूसरा नोटिस चस्पा, आज 11 बजे फिर बुलाया

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेेश नहीं हुआ। चार घंटे बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस फिर से उसके घर पर चस्पा कर दिया। इसमें आशीष मिश्र को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे बुलाया गया है।
तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड में आशीष मिश्र को शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होना था। इसके लिए गुरुवार को उसके घर पर नोटिस लगाया गया था। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच में निर्धारित समय दस बजे से पहले ही डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल पहुंच गए। उसके बाद एसपी विजय ढुल भी पहुंचे, लेकिन दोपहर दो बजे तक आशीष नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के घर के बाहर दूसरा नोटिस चस्पा करवा दिया।
विज्ञापन

इस दूसरे नोटिस में लिखा गया है कि हत्या व अन्य धाराओं के मुकदमे में आशीष मिश्र को शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन उनके द्वारा स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। लिहाजा उन्हें फिर निर्देशित किया जाता है कि शनिवार सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच दफ्तर में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। नोटिस में लिखा गया है कि यदि आशीष मिश्र ऐसा नहीं करते हैं तो नियमानुसार उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed