फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The main line wire broke, half the city's power went out for seven hours

Lakhimpur Kheri News: मेन लाइन का तार टूटा, सात घंटे तक आधे शहर की बत्ती गुल

Mon, 30 Jun 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The main line wire broke, half the city's power went out for seven hours
नई बस्ती उपकेंद्र के 33 केवी मेन लाइन का टूटा पड़ा तार। स्रोत : उपभोक्ता
लखीमपुर खीरी। बारिश के दौरान सोमवार दोपहर 12 बजे नई बस्ती की 33केवी लाइन का तार टूटकर गढ़ी उपकेंद्र की लाइन पर गिरने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब आधे शहर की आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप था कि विद्युत निगम के अफसर फोन तक नहीं उठाते हैं। बिजली कब आएगी, क्या फॉल्ट है, कोई कुछ नहीं बताता। हालांकि, सोमवार को अच्छी बारिश होने से गर्मी से तो राहत रही, लेकिन पानी की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजनगर, आवास विकास, राजाजीपुरम, सिकटिहा, काशीनगर, बहादुरनगर, राजापुर, आईटीआई आदि मोहल्लों के लोग परेशान रहे। वहीं, 33केवी का तार टूटने से गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े मेला मैदान, गढ़ी, सैधरी, शास्त्रीनगर, कपुरथला, अर्जुनपुरवा, घोसियाना आदि मोहल्लों के लोग भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती का 33केवी लाइन का तार जहां टूटा हैं, वहां पर छाउछ उपकेंद्र की भी लाइन है। ऐसे में नई बस्ती, गढ़ी और छाउछ उपकेंद्र की आपूर्ति भी बाधित हो गई। एसडीओ एके चौसरिया ने बताया कि तार टूटने से शटडाउन लिया गया है। काम चल रहा है, पूरा होते हुए आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
---------
मोहम्मदी फीडर लाइन से जुड़े क्षेत्र में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप

ममरी। गोला-मोहम्मदी फीडर लाइन से जुड़े गावों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है। धिरावां के पूर्व प्रधान राजीव वर्मा, ऊंचा के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार वर्मा, बेहड़ा मुल्तान के गौरव वर्मा, खोखाय के पूर्व प्रधान प्रेमचंद, हेमपुर के प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह जरा सी बरसात होने पर बिजली 11 बजे चली गई थी, तब से सोमवार तक बिजली ठप रही। जेई शिवम पांडे ने बताया कि एक खंभे का इंसुलेटर दग गया है। उसे बदलने का काम चल रहा है। संवाद
------
फरधान में 32 घंटे से बिजली गुल
फरधान। कैमहरा विद्युत उपकेंद्र के 60 गावों में 32 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप है। बारिश में हजारों की आबादी दो दिनों से अंधेरे में है। बिना बिजली लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बिजली नहीं मिलने से पानी किल्लत हो गई है। लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। नरदवल निवासी अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, पुनीत तिवारी, सोनू सिंह, रियासत अली और विजय कुमार आदि लोगों का कहना है कि फरधान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थित बहुत ख़राब है। कर्मचारी फोन उठाना बंद कर देते हैं। कैमहरा विद्युत उपकेंद्र के जेई विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से 33000 लाइन में खराबी आ गई थी। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद

----------
पलिया में बिजली ने रुलाया, घंटों हुई कटौती

पलियाकलां। क्षेत्र में सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई बारिश ने तो शहरवासियों को जहां एक जगह पर ही रहने को विवश कर दिया। वहीं, बिजली ने भी उपभोक्ताओं को खूब रुलाया। सुबह सात बजकर 15 मिनट पर रोस्टिंग के नाम एक घंटे की कटौती की गई। इसके बाद 10 बजे बिजली, उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी बताकर काट दी गई। पलिया टाउन की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही। इसके बाद दोपहर से शाम तक हर एक घंटे पर उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं, मझगईं क्षेत्र में रविवार को बारिश होने के बाद गुल हुई बिजली रात भर नहीं आई। सोमवार को भी बिजली का हाल काफी खराब रहा और पूरे दिन लोगों को बिना बिजली के ही काटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed