फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur News :The main granthi of Siddhnagar Gurdwara was killed with a spear

Lakhimpur News : सिद्धनगर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की भाला मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 03:03 AM IST
सार

Lakhimpur News : उनको इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धाराओं को बढ़ाने की बात कही है। वहीं सिख समुदाय में हत्या के बाद रोष दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Lakhimpur News :The main granthi of Siddhnagar Gurdwara was killed with a spear
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

खजुरिया चौकी क्षेत्र के सिद्धनगर गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी बाबा कुलवंत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को एक सिरफिरे ने सुबह सात बजे भाला मारकर जख्मी कर दिया। उनको इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धाराओं को बढ़ाने की बात कही है। वहीं सिख समुदाय में हत्या के बाद रोष दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


सिद्धनगर गुरुद्वारा के ग्रंथी बाबा कुलवंत सिंह शनिवार को सुबह सात बजे अपने बच्चे खुशवंत सिंह को स्कूल छोड़ने खजुरिया आ रहे थे। रास्ते में एक सिरफिरे ने उनको रोककर पेट में भाला मार दिया। दिनदहाड़े भाला मारने की हुई घटना के बाद तुरंत ही लोग ग्रंथी को लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालात गंभीर होने पर उन्हें जिले अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खजुरिया चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि भाला मारने वाले सतनाम सिंह पुत्र निरंजन को कमलापुरी से गिरफ्तार कर उसके पास से भाला बरामद कर लिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से सिख समुदाय में इस बात पर रोष था कि मुकदमा हत्या का दर्ज हो। इसको लेकर देर शाम तक कमलापुरी में सिख समुदाय की मीटिंग चलती रही। इस बारे में नवागत थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और उस पर मुकदमा भी दर्ज है। ग्रंथी की मौत के बाद आरोपी पर पहले की लगाई गई धाराओं में हत्या की धारा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed