{"_id":"671fd77bffaf6db75408f0c8","slug":"the-lotus-flowers-blooming-in-the-reservoirs-of-dudhwa-added-to-the-beauty-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-132195-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जलाशयों में खिले कमल के फूलों से बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जलाशयों में खिले कमल के फूलों से बढ़ी रौनक
विज्ञापन
दुधवा के जलाशय में खिले कमल के फूल। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा और किशनपुर सेंक्चुरी के जलाशयों में इन दिनों खिले कमल के फूलों से जंगल की रौनक काफी बढ़ गई है। इस साल दुधवा का नया पर्यटन सत्र शुरू होने में मात्र 10 दिन बचे हैं। ऐसे में यहां सैर-सपाटा के लिए आने वाले सैलानियों को के लिए बाघों के साथ ही कमल के फूल आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत और और दिवाली के आसपास दुधवा में भादीताल, किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल, बफरजोन की नगरिया झील के अलावा जंगल के अधिकांश जलाशयों में बड़ी संख्या में कमल के फूल खिलते हैं। लबालब भरे पानी में खिले कमल के फूलों से दुधवा में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए यह फूल उन्हें आकर्षित करेंगे।
दुधवा के जंगलों में बाघों की बढ़ती आबादी, समृद्ध जैव-विविधता, हरे-भरे घास के मैदान और कुलांचे भरते विभिन्न प्रजातियों के हिरन के साथ ही जलाशयों में प्राकृतिक रूप से खिले कमल के फूलों ने दुधवा की रौनक बढ़ा दी है।