{"_id":"68029059f8fed1f5b90dbf2a","slug":"the-labourers-land-was-fraudulently-registered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143834-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धोखाधड़ी कर मजदूर की लिखवा ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धोखाधड़ी कर मजदूर की लिखवा ली जमीन
विज्ञापन
संसारपुर। धोखाधड़ी से जमीन लिखवा लेने का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।
ग्राम दतेली निवासी ठेलिया चालक वाजिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी जमीन ग्राम कुकरा में है। उसका सौदा उसने 2021 में बाटू देवी पत्नी सतीश निवासी ग्राम नॉवाखेड़ा रजागंज गोला के हाथ किया था। इसका बैनामा भी करवा दिया। बैनामा चेक से 12,00,000 देना दिखाकर करवा लिया गया, परंतु पीड़ित को एक रुपया भी नहीं दिया गया। इसके 22 दिन बाद इसी भूमि को दीपक कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम भैंठिया को बेच दी गई, वे उक्त भूमि पर प्लाटिंग कर रहे हैं।
पीड़ित ने जब बेची गई भूमि के पैसे मांगे तो उसे धमका कर भगा दिया गया। परेशान होकर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने बाटू देवी, सतीश चंद्र, दीपक कुमार और फुजेल अहमद निवासी करनपुर थाना गोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।