फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The intention of the players of the district - every player returned with a gold medal

जिले के खिलाड़ियों की मंशा- हर खिलाड़ी स्वर्ण पदक लेकर लौटे

Fri, 23 Jul 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
The intention of the players of the district - every player returned with a gold medal
लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुक्रवार से जापान के टोक्यो शहर में शुरू हो रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए हमारे खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं। जिले के खिलाड़ियों की मंशा है कि हर खेल में उम्दा प्रदर्शन कर हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक गोल्ड मेडल देश के नाम करें। इसको लेकर जिले के खिलाड़ी भी खासा उत्साहित हैं। सभी की एक ही मंशा है कि हर खेल में खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का शान बढ़ाएं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण 2020 में ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका। संक्रमण की रफ्तार कम होने पर इस साल जापान के टोक्यो शहर में खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए देश से भी खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। ओलंपिक खेलों को लेकर जिले के खिलाड़ी भी बेहद उत्साहित है। विभिन्न देशों के बीच तिरंगे को लहराते देखना हर भारतीय के लिए गर्व का मौका होता है।
विज्ञापन

ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों से उम्मीद है कि इस बार ढेेर सारे गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे। सरकार को चाहिए कि क्रिकेट की तरह की दूसरे खेलों को भी महत्व दे। विभिन्न खेल के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर देश की शोहरत बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तृप्ति अवस्थी, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी
ओलंपिक खेलने गए सभी खिलाड़ियों को हमारी शुुभकामनाएं हैं। सभी खिलाड़ी मन लगाकर खेलों में प्रतिभाग कर तिरंगे की शान बढ़ाएं। हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी खिलाड़ी हर खेल में अधिक से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें।
- अभिषेक शुक्ला, राज्य स्तरीय क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed