फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The incomplete road has taken the lives of three people, more than six injured

Lakhimpur Kheri News: अधूरी सड़क ले चुकी तीन लोगों की जान, छह से अधिक जख्मी

Fri, 23 May 2025 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The incomplete road has taken the lives of three people, more than six injured
जर्जर हालत में है हनुमान मंदिर संपर्क मार्ग। संवाद
मैगलगंज। आधी-अधूरी सड़क लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। खस्ताहाल सड़क के चलते हुए हादसों के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है तो छह से अधिक जख्मी हो चुके हैं। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग के अफसर मौन हैं। स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधूरी सड़क को पूरा नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मैगलगंज के मुख्य चौराहे से लुधियानी मोड़ तक सड़क खस्ताहाल है। आए दिन इस पर हादसे हो रहे हैं, फिर भी इसके निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने ऊंचे-ऊंचे स्लैब की वजह से आए दिन बाइक सवार हादसे के शिकार हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर विलंब से हो पाया था, जिससे बांड नहीं बन पाया। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






अलीगंज में हनुमान मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर
अलीगंज। कस्बे के गौढ़ी चौराहा से हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इससे राहगीरों को दिक्कत होती है।
मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज, प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, इण्डेन गैस एजेंसी, विद्युत उपकेंद्र भी है। विद्यालय जाने के लिए विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2012 में इस सड़क का निर्माण तत्कालीन ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल में गन्ना विकास परिषद गोला ने कराया था। अब लोक निर्माण के खंड तीन में हस्तांतरित हो गई है। अवर अभियंता सतनाम सिंह ने बताया, यह सड़क गन्ना परिषद में थी। विभाग में हस्तांतरित हुई है या नहीं। रिकॉर्ड में देखा जाएगा, अगर हुई है तो जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed