फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The import duty on wheat To end the conflict

गेहूं पर आयात शुल्क  खत्म करने का विरोध

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
The import duty on wheat To end the conflict
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर आक्रोश जताया
विज्ञापन

 केंद्र सरकार के गेहूं के आयात शुल्क को समाप्त करने के विरोध मेें सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा ने प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नोटबंदी को लेकर भी सपाइयों में उबाल देखने को मिला। समाजवादी पार्टी ने गेहूं के आयात शुल्क खत्म करने के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम पल्लवी मिश्रा को सौंपा गया। 
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए विधानसभा सदर लखीमपुर के अध्यक्ष परागदत्त गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं के आयात शुल्क हटा दिया है इससे गेहूं किसान बर्बाद हो जाएंगे। मार्च में किसान अपना गेहूं कम दामों पर बेचने को मजबूर होंगे। नगर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने कहा कि एक तो नोटबंदी के कारण किसान पहले से परेशान है। कई किसानों की बैंकों में लाइन लगाने से मौत हो चुकी है। यदि गेहूं पर आयात शुल्क को समाप्त कर दिया जाता है तो किसान बुरी तरह बर्बाद हो जाएगा। 
विज्ञापन

ज्ञापन देते समय अशोक वर्मा, बजरंग सिंघल, पारुल गुप्ता, चंदन लाल वाल्मीकि, पशुपतिनाथ शुक्ला, शुभेंद्र सिंह, रघुवीर यादव, फैसल खां, सोहराब गौरी, जफर अली खां, सिकंदर हुसैन, राम कुमार यादव, भरत लाल कश्यप, जाबिर, तबरेज आलम, फिरोज अहमद, संतोष वर्मा, पवन वर्मा शंभू यादव, विश्राम सागर, सुधीर यादव, मुनेश मिश्र, त्रिभुवन सिंह, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सपा विधायक विनय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध नारेबाजी करते अलीगंज रोड पर जुलूस निकाला, फिर सदर चौराहे पर पुतला फूंका। गेहूं पर आयात शुल्क घटाने और नोटबंदी पर भी सरकार को घेरा। विधायक के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश चंद्र पाल को सौंपा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा, विजय पाठक, फैज अंसारी, अंशुमान पटेल, खुर्शीद अहमद, प्रभात श्रीवास्तव, शकील, जसवीर, हरिशंकर यादव, रसिक तिवारी, रफी अहमद मौजूद रहे।
निघासन। विधायक केजी पटेल की अगुवाई में सपाइयों ने पुतला फूंका और सदर चौराहे पर जाम लगाया। उसके बाद विधायक, जिला पंचायत सदस्य अमन दीप की अगुवाई में सदर चौराहे को जाम करते हुए पुतला फूंका। ज्ञापन लेने मौके पर राजस्व निरीक्षक प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान निसार अहमद, अजय अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, चेतराम यादव, जिला पंचायत सदस्य माजिद अली, प्रधान इस्लामुदीन मौजूद रहे।
मोहम्मदी। पूर्व विधायक आरए उस्मानी के नेतृत्व में नोटबंदी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान दो घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस एवं प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नागेंद्र सिंह को सौंपा गया। प्रदर्शन में अकरम, रमेश सिंह, इलियास खां, सुरेश गुप्ता, सगीर आलम सिद्दीकी, संतोष दीक्षित, अब्बास नकवी, करन, जुबैर, शत्रोहन सिंह, रामप्रकाश सिंह मौजूद रहे। 
धौरहरा। सपा नेता वरुण चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में सपा नेताओं ने मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, अमीन खान, मुन्ना पहलवान, सुरेंद्र वर्मा, अवनीश वर्मा, रामनिवास वर्मा, मंगूलाल लोधी, नेत्र प्रकाश मिश्र, बब्लू निगम, सोनी मिश्रा, जहीर खान, अलीम खान मौजूद रहे।

मितौली। विधायक सुनील लाला के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मंसाराम वर्मा को सौपा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल वर्मा, विदित दीक्षित, रहमत अली, शमशाद खां, सर्वेश कुमार, संदीप, आरिफ, बलराम पाल, धर्मेंद्र कटियार, सविता दीन, जहांगीर गाजी, असलम हाशमी, गुफरान, रसीद कुरैशी, रीतेश पाल, शैलेंद्र सिंह, उमेश वर्मा, शादाब मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed