फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The idols were damaged by breaking the lock of the temple, anger among the villagers

मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया, ग्रामीणों में रोष

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The idols were damaged by breaking the lock of the temple, anger among the villagers
सिद्घ बाबा मंदिर में खोदा गया गड्ढा।
मंदिर के पीछे मिला सुरंगनुमा खोदा हुआ गड्ढा
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नई लगेंगी मूर्तियां
महेवागंज। फूलबेहड़ थाना के पूजा अषाढी गांव में रविवार की रात को सिद्ध बाबा पौराणिक मंदिर का ताला तोड़कर उनमें स्थापित मूर्तियों को किसी अराजक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर के पीछे सुरंगनुमा गड्ढा भी खोदा हुआ मिला। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूजा आषाढ़ी गांव के किनारे सिद्ध बाबा का पौराणिक मंदिर है। पिछले तीन महीने से मंदिर में कोई पुजारी नहीं है। गांव के लोग ही मंदिर की देखरेख करते हैं। गांव निवासी शिवकुमार तिवारी और अमृतध्वज कटियार सोमवार की सुबह मंदिर में पूजन करने पहुंचे। मंदिर में ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। नजर पड़ी तो मंदिर में कई देव मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलीं।
विज्ञापन

आसपास नजर डाली तो मंदिर के पीछे सुरंग नुमा गड्ढा नजर आया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस को आशंका है कि कथित पुराना धन गड़े होने की संभावना में लालच वश किसी शरारती या अराजक व्यक्ति की करतूत हो सकती है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की नाराजगी देख पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्तियों को बदलवाने में सभी से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन गड़ा होने और मूर्तियों के अष्टधातु के होने की संभावना को देखते हुए किसी अराजक व्यक्ति की करतूत मालूम पड़ती है। सभी के सहयोग से मंदिर में नई मूर्तियां लगवाई जाएंगी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
- टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed