{"_id":"6856f4cd7d43c08fcb0468d2","slug":"the-hospital-administrator-will-monitor-in-case-of-emergency-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148721-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इमरजेंसी में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इमरजेंसी में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर करेंगे निगरानी
Sat, 21 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद
ओयल। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर से लिखी जा रही महंगी दवाएं व इंजेक्शन की खबर का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य ने सख्ती बढ़ा दी है। उन्होंने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर की तैनाती कर दी है, जो इसकी निगरानी करेंगे।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक पर्चियों पर बाहर की महंगी दवा व इंजेक्शन लिख रहे हैं। इसको लेकर शनिवार के अंक में अमर उजाला में जिला अस्पताल में डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामला उजागर किया गया।
इसका संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. नरेंद्र को तैनात किया। इसके अलावा वह खुद भी लगातार निगरानी कर रही हैं। साथ ही अस्पताल में अवैध रूप से कार्य करने वाले संदिग्ध लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल में एक हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर की तैनाती की गई है, जो इमरजेंसी की देखरेख कर रहे हैं। आगे भी अन्य तैनाती कर ओपीडी सहित वार्डों में नजर रखी जाएगी। ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज