फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The heat is tormenting during the day, there is some relief in the nights

Lakhimpur Kheri News: दिन में सता रही गर्मी, रातों में कुछ राहत

Wed, 26 Mar 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The heat is tormenting during the day, there is some relief in the nights
लखीमपुर खीरी। मार्च माह जाने को है और गर्मी में तेजी वृद्धि हो रही है। अधिकतम पारा लगातार बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप सता रही है। हालांकि रात में गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पारा बढ़ने से सूरज ने अपने तेवर दिखाए तो लोग धूप से परेशान दिखे। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता व गमछा ओढ़कर निकले। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों काे पंखा व कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि बीते दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

अभी करीब 10 दिन पहले जो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह अब बीते एक सप्ताह से खिसक कर 19 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इससे रात में लोगों को कुछ राहत मिली है। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार का दिन गर्म रहेगा। हालांकि तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
बीते सात दिनों में यह रहा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
20 मार्च : 33 : 21
21 मार्च : 33 : 21
22 मार्च : 33 : 21.6
23 मार्च : 34 : 19
24 मार्च : 33 : 19.6
25 मार्च : 34 : 19
26 मार्च : 33 : 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed