फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The health of the children tested, medicines distributed

बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, दवाई भी बांटी

Mon, 24 Aug 2015 07:48 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 24 Aug 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
The health of the children tested, medicines distributed
संक्रमण जनित रहस्यमयी बीमारी से दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अब चेता है। गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने जाकर बीमार बच्चों का परीक्षण कर दवाई वितरित की है। अधिकतर बच्चों में बुखार, गले में गांठ, खांसी की शिकायत मिली है। किंतु परीक्षण के बाद डॉक्टर बीमारी नहीं बता सके हैं। ।
विज्ञापन

23 अगस्त को ब्लाक कुंभी के गांव लाल्हापुर के मोहल्ला हफीजपुर में संक्रमण जनित बीमारी से दो बच्चों की मौत होने पर प्रशासन चेत गया है। सूचना पर डॉक्टरों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां आसपास गंदगी के कारण फैले संक्रमण की आशंका से तत्काल रोकथाम के लिए बच्चों का परीक्षण कर दवाई वितरित की गई और नालियों की साफ सफाई कर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया। किंतु यह प्रयास नाकाफी साबित हुए, घरों के आस पास, लगे नलों के पास जलभराव अब भी बरकरार है। जिस कारण संक्रमण की आशंका बनी है। लोगों का मानना है कि उन स्थानों के अधिकतर बच्चे बीमार हुए हैं जहां गंदगी और जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन

प्रशासन ने हफीजपुर में आनन फानन में मृत बच्ची 10 वर्षीय सोनी के घर पर कैंप लगाकर बच्चों का परीक्षण कर दवाई बांटी। इसी प्रकार बांकेगंज ब्लाक के गांव पुनर्भूग्रंट के मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी में बांकेगंज सीएचसी से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक डॉ. सरोजना सिंह के नेतृत्व में ज्ञान सिंह, सरोज सिंह, माधुरी, गायत्री देवी और संतोष कुमार शुक्ल की टीम ने कैंप लगाकर बीमारी की रोकथाम के लिए बच्चों का परीक्षण और दवाई वितरित की। मोहल्ले में डब्बू कश्यप के 10 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को गले में गांठ, खांसी और तेज बुखार की शिकायत है। जिसका परीक्षण कर डॉक्टरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराने की सलाह दी है। किंतु डॉक्टर सटीक बीमारी नहीं बता सके हैं। संक्रमण की वजह डब्बू के घर के सामने महीनों से जलभराव माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण को दावत देता जलभराव
गोला गोकर्णनाथ। गांव लाल्हापुर के मोहल्ला हफीजपुर में मोहल्ले के बीचोबीच तालाब और पुनर्भूग्रंट गांव के मोहल्लों, गलियों, घरों के आस पास गहरे गड्ढों में जलभराव है। जहां गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। जानकार लोग इस रहस्यमयी बीमारी का कारण जलभराव और गंदगी से फैले संक्रमण को मान रहे हैं।

ग्रामीणों की शिकायत, नहीं होता जल परीक्षण और टीकाकरण
गोला गोकर्णनाथ। हफीजपुर, गुप्ता कालोनी के ग्रामीणों ने बताया कि यहां कभी भी पेयजल का परीक्षण नहीं कराया गया और न ही समय रहते टीकाकरण कराया जाता है। इस बीमारी से सभी भयभीत दिख रहे हैं।


शोक में डूबे हैं मृतक बच्चों के परिवार
गोला गोकर्णनाथ। इस जानलेवा बीमारी से काल के गाल में जा चुके बच्चों के परिवार शोक में डूबे हैं। उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मोहल्ला हफीजपुर निवासी नजर अली की पत्नी हुस्नबानो रह रहकर अपने लाडले अफजल की याद करके बदहवास हो जाती है। रोते हुए उसने बताया कि उसके तीन बच्चे थे, जिसमें पुत्री सादमा बानो, मोहम्मद आदिल और मोहम्मद अफजल सबसे छोटा होने के कारण सबका लाडला था। इस बीमारी ने उसका लाडला छीन लिया है। इसी तरह नाजिर अली का पूरा परिवार  10 वर्षीय पुत्री सोनी की मौत पर शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed