फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The goons, the mafia are in jail or have left the state: Pathak

गुंडे, माफिया, लुच्चे, लफंगे जेल में है या प्रदेश छोड़कर चले गए...

Mon, 31 Oct 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The goons, the mafia are in jail or have left the state: Pathak
गोला की आशीर्वाद सभा में संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के गांव लाल्हापुर स्थित राजेंद्र गिरि मैरिज लॉन में हुई ब्राह्मण समाज की आशीर्वाद सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे वोट मांगे।
विज्ञापन

रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में दोपहर 1 बजे उतरा। यहां से कार के जरिए सभा स्थल पहुंचे। मंच पर पार्टी के नेताओं और ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछली सपा सरकार में एक कहावत चरितार्थ थी कि जितना बड़ा झंडा उतना बड़ा गुंडा लेकिन भाजपा सरकार में गुंडा माफिया जेल में है या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। भाजपा की सरकार में साढ़े 16 हजार के करीब मुकदमे दर्ज हुए हैं और 20 हजार से अधिक गुंडे जेल में हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि हमारे आदर्श हैं।
विज्ञापन

जिन्होंने असुरों के विनाश के लिए अपनी हड्डियां तक दान कर दी थी। ब्राहमण समाज को कभी सत्ता का लोभ नहीं रहा बल्कि लोगों को सिंहासन पर बैठाया है। आचार्य चाणक्य इसका उदाहरण हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि अमन खरा सिक्का है, इसकी छवि बेदाग है। अमन गिरी को जिता कर भेजिए, विकास की जिम्मेदारी हमारी है। संचालन अवधेश मिश्र और डॉ पीयूष शुक्ला ने किया। इस मौके पर दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के गुरु डॉक्टर ओपी मिश्र, रोमी साहनी, सुभाष त्रिपाठी, शरद अवस्थी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, विजय बाजपेई, सुरेंद्र शर्मा, विजय शुक्ला रिंकू, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश पांडे, डॉ प्रीति, रामगुलाम पांडे, जनार्दन गिरी, धर्मेंद्र गिरि मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed