{"_id":"62bc8da7588a6374b01c429e","slug":"the-girl-was-murdered-after-the-gang-rape-elder-sister-also-involved-in-the-incident-lakhimpur-news-bly489788677","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई बालिका की हत्या, बड़ी बहन भी घटना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई बालिका की हत्या, बड़ी बहन भी घटना में शामिल
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी।
छोटी बहन को अवैध संबंधों का पता चलने पर बड़ी बहन ने रची साजिश
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी बहन समेत छह को भेजा जेल
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुई 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मृतका की बड़ी बहन का ही रोल सामने आया है। बड़ी बहन को प्रेमी और उसके अन्य दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाते देखना छोटी बहन को भारी पड़ गया। छोटी बहन घरवालों को कहीं यह बात न बता दे इस डर से बड़ी बहन ने ही अपने दोस्तों से छोटी बहन का सामूहिक दुष्कर्म करवाया और फिर हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बड़ी बहन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी संजीव सुमन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में बालिका का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। कोतवाली सदर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही थीं।
एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि मृतका की बड़ी बहन का गांव के ही अभियुक्त रंजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित, संदीप से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी एक माह पूर्व मृतका को हुई थी तो वह अपनी बड़ी बहन को अभियुक्तों से मिलने से मना करती थी। अभियुक्तों के मृतका के घर के आसपास टहलने और उधर से निकलने पर वह उनको गाली भी दिया करती थी। इस बात को लेकर मृतका और उसकी बहन में लड़ाई होती थी। घरवाले भी उसे घर से बाहर निकलने से रोकते थे। इसी बात से नाराज होकर बड़ी बहन ने साजिशन छोटी बहन को खेत में बुलवाकर पहले अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया और बाद में उसकी हत्या करवा दी।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मृतका का हाथ पकड़े रही बड़ी बहन
लखीमपुर खीरी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूर्व नियोजित तरीके से बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को शौच के बहाने पूर्वाह्न करीब दस बजे गन्ने के खेत में ले गई, जहां पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप, दीपू, अर्जुन मौजूद थे। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान खुद बड़ी बहन ने छोटी बहन के दोनों हाथ पकड़े थे।
मृतका घटना के बारे में घर पर न बता दे, इसलिए अभियुक्तों ने मृतका का गला दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी और आंख फोड़ने की कोशिश की। घटना के बाद अभियुक्तों को बड़ी बहन ने मौके से भगा दिया और वह भी अपने घर चली आई।
जब उसकी मां तलाश कर रही थी, तब बड़ी बहन ने ही मां को बताया था कि उसने शौच के लिए छोटी बहन को गन्ने के खेत में जाते देखा था। तब मृतका की मां घटनास्थल पर पहुंची और मृतका को गन्ने के खेत में पड़ा पाया।
एसपी ने बताया कि घटना में शामिल बड़ी बहन समेत रंजीत चौहान निवासी झाऊपुरवा खंबारखेड़ा, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप चौहान, दीपू चौहान, अर्जुन को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। घटनास्थल से मृतका और अभियुक्त के कपड़े, पानी का लोटा, बाल बरामद हुआ है। संवाद
बहन का रिश्ता शर्मसार, खुलासा सुन परिजन भी रह गए अवाक
लखीमपुर खीरी। बालिका की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा होने की घटना से बहन के रिश्ते को शर्मसार किया है। परिजन भी पुलिस के खुलासे से हैरान हैं।
रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की कुल छह संताने थीं, जिसमें चार लड़की और दो लड़के हैं। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी, जबकि सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बड़ी बहन ने छोटी बहन द्वारा अवैध संबंधों का विरोध किए जाने पर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मृतका ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया, जिसके कई साक्ष्य भी मिले हैं, लेकिन आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वह अपने को बचा नहीं सकी। इस दौरान मृतका के चेहरे खासकर आंखों पर चोट पहुंचाई गई, जिसके बारे में आशंका है कि हत्या करने से पहले इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।
तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, जिसके बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर बाद गांव में शव को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस फोर्स तैनात रहा।
एसपी ने की पुलिस टीम को 20 हजार के पुरस्कार की घोषणा
एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, निरीक्षक अपराध संजय सिंह, एसआई साधना यादव, रंजीत सिंह यादव, कमलेश कुमार, एसआई साहब लाल, दुर्गेश कुमार शर्मा, मांगेराम, संगीता, ज्योति शामिल रहे।