{"_id":"5800e41f4f1c1bf62d28f75e","slug":"the-game-teaches-discipline-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खेल सिखाता है जीवन में अनुशासन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खेल सिखाता है जीवन में अनुशासन’
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन पर एसडीएम ने कहा
- दो दिवसीय तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता शुरू
- अवनीश, शीलू, अनूप, रिचा, अंचल सिंह तथा बेबी रहीं अव्वल
दो दिवसीय तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होनें कहा कि मनुष्य के जीवन में खेल की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खेल न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे जीवन में अनुशासन, समन्वय तथा भाईचारे का संचार करता है। प्रबंधक जेपी कालेज अवनीश गुप्ता, प्रधानाचार्य जेपी कालेज मनोज खरे, प्रधानाचार्य पीडी कालेज एसएन वर्मा ने एसडीएम का स्वागत किया।
पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में कृष्णा इंटर कालेज के अवनीश यादव प्रथम, जेपी के मोहम्मद दानिश दूसरे तथा पीडी के गुरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जिन्हें एसडीएम नागेंद्र सिंह ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता के पांच अन्य प्रतिभागियों को एसडीएम ने 100-100 रुपये बतौर सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। इसी वर्ग की दौड़ में बालिका वर्ग में शीलू प्रथम तथा प्रतिभा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। जिन्हें किरन शुक्ला प्रधानाचार्य युग निर्माण इंटर कॉलेज ने मेडल पहनाए।
1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पीडी के अनूप प्रथम, स्वामी रामाश्रम के बल्देव मंडल द्वितीय, पीडी के संजय सिंह तृतीय तथा बालिका वर्ग में जेपी की रिचा तथा मरियम पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर सब जूनियर दौड़ बालक वर्ग में पीडी के अंचल सिंह प्रथम, जेपी के मोहम्मद फरहान द्वितीय तथा पीडी के ध्रुव सिंह तृतीय तथा बालिका वर्ग में पीडी की बेबी प्रथम, जेपी की वैष्णवी शुक्ला, शिक्षा गुप्ता दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इससे पूर्व बच्चों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। संचालन रमाकांत मिश्र, संतोष कश्यप तथा विभव अवस्थी ने किया। व्यवस्था में सहयोग खेल प्रभारी संजय कटियार, वीके सिंह, बादशाह मिश्र, आशीष मिश्र, अशोक गुप्ता, सुंदरलाल वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, रमेश प्रताप रघुवंशी, रूपचंद्र, रामस्वरूप रावत, राकेश सिंह, एसपी पांडे, सुधीर तिवारी, शमीम, नसीरूद्दीन, रमाकांत वर्मा आदि का रहा।
प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य मनोज खरे, एसएन वर्मा, डॉ. केके दीक्षित, एलसी कनौजिया किरन शुक्ला, रामनरेश मिश्र, जाहिद अली, राकेश मिश्र, रामप्रकाश गुप्ता, डॉ. रामफूल गुप्त आदि मौजूद रहे। सभी प्रतियोगिताएं ब्लाक रोड न्यूएनटीआई स्कूल के पास मैदान पर हो रही है। 15 अक्टूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।