Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The forest will be visible from the window of the tourist AC coach

Lakhimpur Kheri News: टूरिस्ट एसी कोच की खिड़की से दिखेगा जंगल

Sun, 15 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The forest will be visible from the window of the tourist AC coach
मैलानी में खड़ा एसी टूरिस्ट कोच: फ़ाइल फोटो
मैलानी (खीरी)। कल्पना कीजिए, आप आरामदायक एसी कोच में बैठे हैं। बड़ी-बड़ी खिड़कियों के पार घना जंगल है। कहीं वन्यजीवों की झलक तो कहीं दुधवा की जैव विविधता के मनमोहक नजारे। जंगल के बीच से गुजरती ट्रेन का यह रोमांच 21 नवंबर से फिर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

करीब ढाई माह बाद पर्यटक एक बार फिर टूरिस्ट एसी कोच में बैठकर दुधवा नेशनल पार्क के वन, वन्यजीवों और प्राकृतिक खूबसूरती के दीदार कर सकेंगे। मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से टूरिस्ट कोच की सेवा भी प्रभावित थी। अब रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का संचालन बहाल करना शुरू कर दिया है। 17 नवंबर से नानपारा से मैलानी के लिए पैसेंजर ट्रेन नंबर 52261 और 52263 भी चलने लगेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, बारिश के मौसम में भीरा और पलियाकलां स्टेशनों के बीच पुराने कटाव स्थल के पास रेलपथ के नीचे से पानी का रिसाव होने लगा था। एहतियातन 30 अगस्त को मैलानी-नानपारा मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत और रेलपथ का ट्रायल पूरा होने के बाद 16 सितंबर से मैलानी से नानपारा के लिए ट्रेनें शुरू कर दी गई थीं। अब नानपारा से मैलानी की ओर भी संचालन बहाल हो रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ हिमांशु राव के मुताबिक, 21 नवंबर से एसी टूरिस्ट पैसेंजर ट्रेन नंबर 52260 मैलानी-बिछिया और 52259 बिछिया-मैलानी का संचालन फिर शुरू होगा। इसी ट्रेन में विस्टाडोम की तर्ज पर तैयार एसी टूरिस्ट कोच जुड़कर जाता है। इससे पर्यटक ट्रेन के सफर के दौरान ही दुधवा के जंगल और वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे।

-----------------
60 सीटें, एक तरफ का किराया 275 रुपये
टूरिस्ट पैसेंजर मैलानी से बिछिया के बीच (दूरी करीब 107 किमी) सप्ताह में शनिवार और रविवार को चलती है। इसमें जुड़ने वाले एसी टूरिस्ट कोच में सोफानुमा 60 सीटें हैं। इनमें एक सीट टीटीई के लिए निर्धारित है। कोच की खिड़कियों में बड़े शीशे लगाए गए हैं, ताकि पर्यटक आराम से जंगल के नजारे देख सकें। एसी कोच का एक तरफ का किराया 275 रुपये है। पर्यटक ऑनलाइन के साथ बुकिंग विंडो से भी टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed