फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Forest Department named nine people in the case of attack on the team

Lakhimpur Kheri News: टीम पर हमले के मामले में वनविभाग ने नौ को किया नामजद

Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department named nine people in the case of attack on the team
मझगईं। मुर्गहा वन क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई विभाग की टीम पर हमले के मामले में वन विभाग ने नौ लोगों पर वन अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार की शाम मझगईं रेंज के डिप्टी रेंजर मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मुर्गहा वन क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब की भट्टियां धधकती हुई मिलीं। उनके मुताबिक जब रोकने का प्रयास किया तो शराब माफियाओं ने टीम पर हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे अधिकारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अगले दिन गुरुवार को मझगईं थाना प्रभारी अनिल सिंह पंकज और आबकारी विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर दोबारा दबिश दी। इस दौरान टीम ने सभी अवैध भट्टियों को तोड़ दिया और भारी मात्रा में लहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत जेल भेज दिया । वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 41, 42 और 63 के तहत उमेश पुत्र राजाराम, राहुल पुत्र बदलू, रविंद्र पुत्र प्रकाश, चुन्ना उर्फ चना पुत्र लालजी, गोछे पुत्र लालजी, रोहित, छोटे, दिनेश और वीरपाल सभी पुत्रगण राधे आदि नौ लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed