फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The five murderers ran away after firing a young man with a knife

युवक की चाकू से गोदकर हत्या फायरिंग कर भागे पांचों हत्यारोपी

Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The five murderers ran away after firing a young man with a knife
अस्पताल में विलाप करते घरवाले।
सदर कोतवाली क्षेत्र में आनंद टाकीज के सामने पान की दुकान पर हुई वारदात
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, पांच आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में मेला मैदान रोड पर आनंद टाकीज के सामने सोमवार की रात 10.30 बजे पान के खोखे पर खड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पांचों हत्यारोपी फायरिंग कर मौके से भाग निकले। फायरिंग से कुछ छर्रे मृतक के हाथ में भी लगे। हत्या की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संदीप सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। उधर, पुलिस व परिजन मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला निर्मलनगर निवासी 27 वर्षीय जय प्रकाश मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्र सोमवार की रात को आनंद टाकीज रोड पर पान की दुकान पर खड़ा था। तभी वहां चार-पांच हमलावर आए और जय प्रकाश को घेर लिया। इसके बाद चाकू व छुरे से गोदकर जय प्रकाश की हत्या कर दी और फायरिंग करते हुए अलग अलग दिशाओं में भाग निकले।
विज्ञापन

जय प्रकाश मिश्रा लालपुर बैरियर के तिराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाता था। मृतक के पिता राजकुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी भोला घर आया था और जयप्रकाश मिश्रा से कहा कि बाबू बिंद्रा मैरिज लॉन में हो रही पार्टी में चलना है। दोनों लोग घर से निकलकर निघासन रोड न जाकर मस्जिद वाली गली से आनंद टाकीज रोड की तरफ बाइक से गए। इसके बाद आनंद टाकीज के पास प्रमोद पान भंडार पर भोला ने बाइक रोक दी, जहां पहले से घात लगाए बैठे धारदार हथियारों से लैस विनय वाल्मीकि, वरुण, दीपक निवासी गोटैयाबाग हरिजन बस्ती, अर्जुन वाल्मीकि निवासी निघासन रोड हरिजन बस्ती ने चाकू और छुरे से जयप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जयप्रकाश ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जयप्रकाश मरणासन्न होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। गोली के कुछ छर्रे मृतक के हाथ में भी लगे। तभी पीछे से राजकुमार मिश्रा आनंद टाकीज मोड़ पर पहुंचे तो आरोपियों को भागते देखा। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जयप्रकाश को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पिता ने लगाया सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप
मृतक के पिता राजकुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 2019 में उसके एक और बेटे राजन मिश्रा की हत्या हुई थी, जिसमें अभियुक्त प्रकाशनगर निवासी राजा मिश्रा, रिंकू मिश्रा आदि राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। इससे मना किए जाने पर अभियुक्तों ने सुपारी देकर उसके बेटे जयप्रकाश की हत्या करवा दी है।
जय प्रकाश मिश्रा ब्याज पर पैसे का लेन-देन करता था और वह हार्डवेयर की दुकान भी चलाता था। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों के पकड़े जाने पर कारणों का पता चलेगा, लेकिन अभी पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मृतक ब्याज पर पैसे का लेन-देन करता था। पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। मृतक के भाई की हत्या में अभियुक्तों से पुरानी रंजिश के चलते सुपारी देकर हत्या कराए जाने का संदेह जताया गया है, जिस एंगल से भी जांच कराई जा रही है।
- संदीप सिंह, सीओ सिटी
पुलिस ने दो अभियुक्त मुठभेड़ में पकड़े
लखीमपुर खीरी। जयप्रकाश हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने नामजद अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों वरुण और दीपक को मंगलवार की शाम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

इसमें एक अभियुक्त वरुण के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर सैधरी मोड़ पर दबिश दी गई, जहां पर दोनों अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। संवाद

जय प्रकाश (फाइल फोटो)

जय प्रकाश (फाइल फोटो)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed