{"_id":"6a04c6e5b2549f21fc0809b4","slug":"the-fitness-and-agility-of-the-soldiers-were-seen-in-the-commando-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175037-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कमांडो प्रतियोगिता में दिखी जवानों की फिटनेस और फुर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कमांडो प्रतियोगिता में दिखी जवानों की फिटनेस और फुर्ती
Thu, 14 May 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 14 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते एसएसबी जवान। स्रोत : एसएसबी
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रही अंतर वाहिनी कमांडो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। 11 मई से शुरू हुई प्रतियोगिता में जवानों ने युद्ध कौशल और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में पलिया की 39वीं वाहिनी के अलावा पीलीभीत की 49वीं वाहिनी और सितारगंज की 57वीं वाहिनी के जवानों ने हिस्सा लिया। धूप और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने दौड़, ऊंची और लंबी कूद, वर्टिकल रोप तथा डिच जंप जैसे कठिन अवरोधकों को पार कर अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य जवानों को कठिन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और युद्धक क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए तैयार करना था। समापन अवसर पर 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रबींद्र कुमार राजेश्वरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कमांडोज को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कमांडेंट ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जवानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें टीम भावना के साथ कठिन चुनौतियों से लड़ने का जज्बा विकसित होता है। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी माधव चंद्र घोष समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर वाहिनी परिसर में उत्साह का माहौल रहा।